आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी मॉडल से मिलवाने जा रहे हैं जिसने कभी भी अपनी बीमारी को अपने सपनों के बीच नहीं आने दिया। इस मॉडल का नाम है ड्रू प्रेस्ता। ड्रू पेशे से एक मॉडल हैं। उनकी उम्र 21 साल हैं। वे अमेरिका के एक शहर रेनो की रहने वाली हैं। ड्रू को बचपन से ही Dwarfism यानी कि बौनेपन की बीमारी है। इस
19 Mar, 2018 05:31 PMलंदन: आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी मॉडल से मिलवाने जा रहे हैं जिसने कभी भी अपनी बीमारी को अपने सपनों के बीच नहीं आने दिया। इस मॉडल का नाम है ड्रू प्रेस्ता। ड्रू पेशे से एक मॉडल हैं। उनकी उम्र 21 साल हैं।
वे अमेरिका के एक शहर रेनो की रहने वाली हैं। ड्रू को बचपन से ही Dwarfism यानी कि बौनेपन की बीमारी है। इस बीमारी की वजह से ड्रू की हाइट केवल 3 फीट 4 इंच है।
ड्रू को कम हाइट की वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मतलब जब कभी भी वे कहीं बाहर जाती तो लोग उन्हें हैरत की नजरों से देखते।
कोई भी इस बात को समझ नहीं पा रहा था कि ड्रू बौनेपन की शिकार हैं। उनके लिए लोगों का सामना करना मुश्किल होता जा रहा था।
इन तमाम मुसीबतों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपना होमटाउन छोड़ दिया। इसके बाद वे अपने सपनों को उड़ान देने लॉस एंजेलिस पहुँच गईं।
लॉस एंजेलिस पहुंचने के बाद भी उनका सफर आसान नहीं था। वे कुछ ऐसा करना चाहती थीं जिसके बूते वे सभी के लिए एक मिसाल बन पाए।
ड्रू ने लॉस एंजेलिस में मॉडलिंग के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया।
शुरुआती दौर में थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ा लेकिन फिर इन्हें मॉडलिंग के ऑफर्स मिलने लगे।
आज वे लॉस एंजेलिस में जानी-मानी मॉडल्स में से एक हैं। उन्होंने कभी भी अपनी कमी को सपनों के आगे नहीं आने दिया।