main page

Video: अक्षरा सिंह ने शेयर किया BTS वीडियो, नए लुक को देख यूजर्स को आई मिया खलीफा की याद

Updated 11 December, 2022 01:27:59 PM

इस बार भी अक्षरा ने अपना एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।  जिसे देख यूजर्स उन्हें मिया खलीफा से कंपेयर कर रहे हैं

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह आए दिन किसी  न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने कई वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार भी अक्षरा ने अपना एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।  जिसे देख यूजर्स उन्हें मिया खलीफा से कंपेयर कर रहे हैं। 

अक्षरा ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस बालों की दो चोटी बनाई है  और चश्मा लगाया हुआ है । क्लिप में अक्षरा अपने आसपास के लोगों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो में अक्षरा सबसे पूछती हैं कि आप मुझे पहचानते हैं। इस पर उनकी टीम जवाब देते हुए कहती है कि आपको सभी पहचानते हैं। आप भोजपुरी की सुपरस्टार हो। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

यूजर्स को आई मिया खलीफा की याद 
वीडियो में अक्षरा अपने लूक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस के लुक को यूजर्स ने एडल्ट फिल्मों की स्टार मिया खलीफा से कंपेयर कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मिला खलीफा लग रही हो आप। दूसरे ने लिखा- दीदी चश्मे में पूरी मिया खलीफा लग रही हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे तो वीडियो ऑन करते ऐला लगा कि ये सच में मिया खलीफा ही हैं। हालांकि कई लोगों को अक्षरा का ये लुक पसंद भी आया है। 

अक्षरा का नया गाना पिया की झुलफिया रिलीज 
बता दें कि हाल ही में अक्षरा का नया गाना पिया की झुलफिया रिलीज हुआ है। यह वीडियो इसी गाने का BTS है। जिसे अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। गाने को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। 

Content Editor: kahkasha

akshara singhmia khalifaakshara singh news videoakshara singh bts videoakshara singh look mia khaifaentertainment news

loading...