main page

‘वर्ल्ड पुल अप डे’ पर बेहद क्लोज हुए लव बर्ड्स बिपाशा-करण, देखें तस्वीरें

Updated 15 September, 2015 12:11:23 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस बिपाशा बासु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की दिनों दिन अपनी बढ़ती नजदकियों के कारण चर्चा में बने रहतें हैं।

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रैस बिपाशा बासु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की दिनों दिन अपनी बढ़ती नजदकियों के कारण चर्चा में बने रहतें हैं। लेकिन दोनों हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते हैं।

हाल ही में ‘वर्ल्ड पुल अप डे’ के मौके पर बॉलीवुड के इस न्यू कपल पर की करीबीयां देखने को मिली। दोनों सितारे साथ में जिमिंग करते दिखाई दिए। इस फोटो में करण और बिपाशा एक ही मशीन पर एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। इनकी ये फोटो काफी बोल्ड है, जिसमें दोनों की केमेस्ट्री साफ नजर आ रही है।

गौरतलब है कि बिपाशा और करण इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘अलोन’ में साथ नजर आए थे, जिसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ती गई। इससे पहले भी दोनों को कई बार साथ में घूमते देखा गया है। 

:

Karan Singh GroverBipasha BasuWorld Pull Up DayLove BirdsBollywood

loading...