main page

दीपिका के साथ रोमांस करेंगे ऋतिक

Updated 21 February, 2016 11:57:16 AM

बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रोशन और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि साजिद नाडियाडवाला अपनी अगली फिल्म में ऋतिक और दीपिका की जोड़ी

मुंबई: बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रोशन और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है।  बॉलीवुड में चर्चा है कि साजिद नाडियाडवाला अपनी अगली फिल्म में ऋतिक और दीपिका की जोड़ी को लेने का मन बना रहे हैं।फिल्म का निर्देशन कबीर खान करेगे। इससे पहले साजिद और कबीर की जोड़ी ने ‘फैंटम’ बनाई थी। इस समय दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म‘ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी तरफ ऋतिक भी अपनी पीरियड ड्रामा ‘मोहनजोदारो’ की शूटिंग कर रहे हैं।ऋतिक रौशन ने अभी तक दीपिका के साथ काम नहीं किया है।  

बताया जा रहा है कि साजिद, दीपिका के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हैं।‘साजिद चाहते हैं कि वह दीपिका के साथ एक फिल्म बनाएं। लेकिन साजिद और दीपिका के बीच पहले से कुछ इश्यू चले आ रहे हैं। ऐसे में साजिद ने कबीर से हाथ मिलाया है। उमीद की जा रही है कि दीपिका काम करने के लिये हां कह देगी।  

 

 

:

HrithikDeepika PadukoneSajid Nadiadwala

loading...