बॉलीवुड में एेसी कई एक्ट्रैसेस है जिन्होंने तलाकशुदा लडकों से शादी की है।
22 Apr, 2016 10:53 AMमुंबई: बॉलीवुड में एेसी कई एक्ट्रैसेस है जिन्होंने तलाकशुदा लडकों से शादी की है। अाइए आज हम अापको इन हसीनाओं के बारे में बताते है।
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की शादी को 2 साल हो चुके हैं। रानी ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से 21 अप्रैल, 2014 को इटली में शादी की थी। रानी आदित्य की दूसरी पत्नी हैं। आदित्य ने पहले पायल खन्ना से शादी की थी। रानी से करीबियां बढ़ने के बाद आदित्य ने पायल को तलाक दे दिया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी बीवी बनी है। श्रीदेवी से शादी करने के लिए बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दिया था।
बॉलीवुड एक्ट्रैस करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। वह भी संजय की दूसरी पत्नी बनी। संजय की पहली पत्नी का नाम नंदिता मेहतानी था।
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी की दूसरी पत्नी बनी। अनिल की पहली शादी नताशा शिप्पी से हुई थी। रवीना और अनिल का अफेयर शादी से पहले करीब एक साल से चल रहा था।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की बेस्ट फ्रैंड एक्ट्रैस अमृता अरोड़ा भी करीना की तरह दूसरी पत्नी बनीं। उन्होंने भी पहले से शादी-शुदा शकील लडाक को अपना शौहर क़ुबूल किया। 2009 में उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में शकील लडाक से शादी की। खबरें थीं कि शादी के पहले अमृता प्रेग्नेंट हो गई थीं। अमृता और शकील के दो बेटे हैं
इसी तरह लारा ने टेनिस स्टार महेश भूपति को अपना लाइफ पार्टनर चुना। जब दोनों की शादी हुई तब महेश पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी का नाम श्वेता जयशंकर है। सितंबर, 2010 में उन्होंने महेश भूपति से सगाई की और 20 फरवरी, 2011 को दोनों की शादी हुई। अब वे एक बेटी की मां हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेगम बन चुकीं करीना कपूर उनकी दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले सैफ ने अपने से 10 साल बड़ी एक्ट्रैस अमृता सिंह से शादी की थी।