म्यूजिक वीडियो में हनी सिंह और यूलिया बिल्कुल नए याई रे के हुक स्टेप पर डांस करते दिख रहे हैं
18 Dec, 2022 10:51 AMनई दिल्ली/टीम डिजिटल। अपने बेहतरीन गानों के लिए जाने जाने वाले रैपर- सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर एक पार्टी एंथम लेकर हाजिर हैं। हनी सिंह का नया गाना 'याई रे' रिलीज हो गया है। गाना आते ही सुपरहिट हो गया है। कुछ ही घंटो में गाने को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। गाने को ऑस्कर विनर ए.आर रहमान ने कंपोज किया है। वहीं मिहिर गुलाटी ने इसे डायरेक्ट किया है।
आपको नाचने पर मजबूर कर देगा ट्रैक
हनी सिंह का गाना याई रे 1990 के दशक में आई हिट फिल्म रंगीना का सुपरहिट ट्रेक याई रे का रीक्रिएटिड वर्जन हैं। इस गाने में यूलिया वंतूर नए अंदाज नें नजर आई है। यूलिया ने अपने डांस से गाने में चार चांद लगा दिए हैं। इस गाने में इलेक्ट्रोनिक डांस म्यूजिक है जो आपको नाचने पर मजबूर कर देगा। म्यूजिक वीडियो को एक कल्ब में शुट किया गया है, जहां हनी सिंह और यूलिया बिल्कुल नए याई रे के हुक स्टेप पर डांस करते दिख रहे हैं।
गाने को लेकर हनी सिंह ने कही ये बात
गाने के बारे में बात करते हुए हंनी सिंह ने कहा कि - "मुझे ओरिजनल सॉन्ग बहुत पंसद आया था और जब इस तरह के आइकोनिक ट्रैक को फिर से बनाने का मौका आया तो मैं तुरंत तैयार हो गया. याई रे 2022-2023 का पार्टी एंथम हैं..हमें उम्मीद है कि फैंस इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना इसके ओरिजनल थीम को किया था।"
यूलिया ने शेयर किया एक्पीरियंस
वहीं यूलिया ने भी गाने के बारे में बात करते कि, "मुझे पहली बार गाना सुनना याद है, इसने मुझे तुरंत थिरकने पर मजबूर कर दिया। यह गाने का वाइब है, यह बहुत अच्छी ऊर्जा लाता है और आपको खुश महसूस कराता है। मैं बहुत खुश और आभारी हूं कि योयो हनी सिंह और टिप्स ने मुझे इस अद्भुत गीत का हिस्सा माना। इस म्यूजिक वीडियो के लिए गाना और शूटिंग करना बिल्कुल मजेदार था। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हम करते हैं।