main page

B'day Special: ड्रामा है, रोमांस है, एक्शन है... इसीलिए रणवीर सिंह हैं असली बॉलीवुड सुपरस्टार

Updated 06 July, 2016 11:24:42 AM

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह 6 जुलाई यानी कल 31 को होने जा रहे है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह 6 जुलाई यानी कल 31 को होने जा रहे है। इस जन्मदिन के खास मौके पर हम उनके बारे में कुछ बातें बताने जा रहे है जो अापने पहले कभी नहीं सुनी होगी। 

क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह रिश्ते में सोनम कपूर के भाई हैं। कि वे सोलह वर्ष की उम्र तक मोटे थे? 

1. रणवीर सिंह 6 जुलाई 1985 को हुआ है ये तो सब जानते है लेकिन उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है ये महीं जानते होगे। एस्ट्रैस सोनम कपूर की मम्मी का सरनेम भी शादी से पहले भावनानी था और मम्मी की तरफ से ही रणवीर सिंह सोनम कपूर के कजिन भाई हैं। वह सोनम की मौसी के बेटे हैं। 

 2. रणवीर सिंह ने इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन यूएसए से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। रणवीर वहां थियेटर स्टूडेंट थे। 

 3. रणवीर सिंह ने अपने नाम में से भावनानी इसलिए हटा दिया क्योंकि उन्हें लगता है  उनका नाम बहुत अधिक लंबा है। इस नाम के साथ उन्हें एक ब्रांड नेम के तौर पर कम अहमियत मिलती। 

 4. एक्टिंग के अलावा रणवीर की क्रिएटिव राइटिंग में भी खास रूचि थी और उन्होंने एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में कॉपी राइटर के तौर पर भी काम किया है। 

5.फिटनेस बनाए रखने के लिए वे अधिक प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेड वाली चीजों का सेवन करते हैं। रणवीर चावल, रोटी, ब्रेड, नूडल्स और पास्ता नहीं खाते। 

 6. रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। उनकी मम्मी परिवार की देखभाल करती हैं। रणवीर गर्व के साथ खुद को मम्माज बॉय कहते हैं। 

7. अलग-अलग फिल्मों के लिए रणवीर ने अलग डाइट प्लान अपनाते हैं। 

8. रणवीर की डाइट में उबले अंडे, नमक और काली मिर्च जरूर शामिल होते हैं जिनकी मात्रा में बदलाव लाया जाता है। इसके अलावा आमतौर पर वह फल और मेवे अपनी डाइट में शामिल करते हैं

 9. साल में एक या दो बार ही शराब पीने की आदत को रणवीर अपनी बड़ी खासियत मानते हैं। 

10. रणवीर हर दिन दो बार डेढ़ घंटे के लिए एक्ससाइज करते हैं। 

 11. रणवीर के परिवार में उनके पिता जगजीत सिंह भावनानी, मम्मी अंजु भावनानी और बड़ी बहन रितिका भावनानी हैं। 

 

:

Ranbir SinghSonam KapoorBirthdayRanveer Singh Bhavnani

loading...