बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा के रिश्ते के बारे में खबर आई है कि फाइनली वह अलग हो गए हैं।
22 Nov, 2015 02:48 PMमुंबई: बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा के रिश्ते के बारे में खबर आई है कि फाइनली वह अलग हो गए हैं। इसके बारे में खुद श्वेता ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया, "मैं और मेरे पति अब अलग-अलग रह रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वे मुझसे अपने परिवार के लिए अलग हो रहे हैं। हमारे लिए फैमिली जरूरी होती है। वे हमारी लाइफलाइन हैं। इसके बाद मैंने उन्हें वह दे दिया, जो वे चाहते थे। उन्होंने परिवार के लिए मुझे छोड़ दिया।"
पुलकित और बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के अफेयर को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "यामी और पुलकित ही दे सकते हैं।" गौरतलब है कि बीते 3 नवंबर को श्वेता और पुलकित ने पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी।
बता दें कि पुलकित सम्राट ने सलमान की राखी बहन श्वेता रोहिरा की शादी 3 नवंबर 2014 को गोवा में हुई थी। खुद सलमान ने श्वेता का कन्यादान किया था। श्वेता मुंबई की एक सीधी-साधी लड़की हैं और बचपन से ही सलमान से प्रभावित हैं। वे बचपन से सलमान को राखी बांधती है। सलमान श्वेता को अपनी सगी बहन की तरह ही मानते हैं, तभी तो वे न केवल उनकी शादी में शरीक हुए, बल्कि उनका कन्यादान भी किया।
पुलकित सम्राट दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्हें सबसे पहले टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में देखा गया था। इसके बाद वे बॉलीवुड में डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म 'फुकरे' (2013) और उमेश बिष्ट की फिल्म 'ओ तेरी' (2014) में नजर आ चुके हैं। 'ओ तेरी' को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था। इसी साल उन्हें फिल्म 'बैंगिस्तान' में भी देखा गया था।
पुलकित और श्वेता की मुलाकात एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में हुई थी। उस दौरान श्वेता एक ट्रेनी जर्नलिस्ट थीं। दोनों की मुलाक़ात जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने सगाई कर ली। बता दें कि पुलकित श्वेता को शादी से पहले ही मिसेज सम्राट बुलाने लगे थे।