आज तक सिंगल रहने वाले रतन टाटा और सीमी गेरेवाल की लव स्टोरी।
28 Dec, 2022 01:04 PMनई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन नवल टाटा आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। रतन टाटा अपने सादा जीवन और व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। वह एक ऐसे इंसान है जिन्होंने देश के लिए हमेशा अपना योगदान दिया है। यही कारण है कि रतन टाटा को लोगों का खूब प्यार मिलता है। चलिए जानते हैं आज तक सिंगल रहने वाले रतन टाटा क्यों नही की शादी।
सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा की लव स्टोरी
रतन टाटा और उनकी अमेरिकी गर्लफ्रेंड के किस्से से तो आप वाकिफ होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिजनेसमैन एक समय में एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को दिल दे बैठे थे। सिमी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह और रतन टाटा लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, रतन टाटा ने कभी इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।
सिमी ने बताया था कि- 'हमने एक साथ काफी लंबा और अच्छा वक्त बिताया था। हमारा रिलेशनशिप बहुत शानदार था लेकिन तकदीर का लिखा तो कोई बदल नहीं सकता इसलिए हमारा रिश्ता किसी मुकाम पर नहीं पहुंचा'। हालांकि, सिमी ने ब्रेकअप की वजह तो साफ नहीं की थी लेकिन कहा था कि रतन टाटा बहुत ही सुलझे हुए और बेहतरीन इंसान हैं, दौलत-शौहरत की बुलंदी पर बैठने वाले रतन टाटा के लिए पैसा कभी भी महत्वपूर्ण नहीं रहा, वो वही हैं जो सामने से दिखते हैं, उदार, शांत और सकारात्मक।
चार बार प्यार में पड़े रतन टाटा
भले ही सिमी और रतन टाटा की एक न हो पाए हो लेकिन आज भी दोनों एक दूसरे से कनेक्ट में है। सिमी अक्सर रतन टाटा से जुड़ी तस्वीरें और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले रतन टाटा भी सिमी के शो Rendezvous With Simi आए थे। जहां रतन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें लाइफ में चार बार प्यार हुआ था। लेकिन चारों बार उनका प्यार अधूरा रह गया और आज तक उन्होंने शादी नहीं की। जिसका उन्हें कोई मलाल नहीं है।
जहां रतन टाटा आज भी सिंगल है, तो वहीं सिमी ग्रेवाल ने मशहूर बिजनेसमैन रवि मोहन से शादी की थी लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और 10 साल बाद उनका तलाक हो गया। वहीं इस समय रतन और सिमी अपने कामों मे व्यस्त हैं।