बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के अपकमिंग शो ''10 का दम'' का प्रोमो रिलीज हो गया हैं। सलमान इस शो को होस्ट करेंगे। प्रोमो को सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। प्रोमो में सलमान मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। उनके अंदाज में बिग बॉस की होस्टिंग देखने को मिलती है। प्रोमो वीडियो में वे प्रतियोगी से सवाल करते हैं कि कितने % भारतीय लड़के लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में इंग्लिश झाड़ते हैं। इसके बाद अलग-अलग लड़कों के गलत इंग्लिश बोलकर लड़की को पटाने के मजेदार सीन्स देखने को मिलते
30 Apr, 2018 06:18 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के अपकमिंग शो '10 का दम' का प्रोमो रिलीज हो गया हैं। सलमान इस शो को होस्ट करेंगे। प्रोमो को सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। प्रोमो में सलमान मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। उनके अंदाज में बिग बॉस की होस्टिंग देखने को मिलती है। प्रोमो वीडियो में वे प्रतियोगी से सवाल करते हैं कि कितने % भारतीय लड़के लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में इंग्लिश झाड़ते हैं। इसके बाद अलग-अलग लड़कों के गलत इंग्लिश बोलकर लड़की को पटाने के मजेदार सीन्स देखने को मिलते हैं।
आखिर में सलमान भी कहते हैं कि वैसे मैं भी इंग्लिश ही झाड़ता हूं। प्रोमो काफी मजेदार है। सलमान का मस्तमौला अंदाज भी काफी इंप्रेसिव है। जल्द ही शो सोनी चैनल पर शुरू होने वाला है। बिग बॉस के बाद सलमान को गेमिंग शो होस्ट करते देखना काफी दिलचस्प होगा।
हाल ही में 10 का दम का टीजर वीडियो जारी हुआ था। टीजर में सलमान दर्शकों को Sony Liv app को डाउनलोड करने की बात कह रहे थे। एक्टर ने बताया था कि कैसे घर बैठे दर्शक उनके साथ गेम खेल सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद, यूजर्स को उनकी जिंदगी, रिश्ते, अनुभवों से जुड़े कई सवाल पूछे जाएंगे। सवाल यूजर के प्रोफाइल के मुताबिक पूछे जाएंगे। इन सवालों को 40 लेवल्स के आधार पर बांटा जाएगा। हर लेवल के साथ युजर्स को ना सिर्फ अधिक अंक प्राप्त होंगे, बल्कि शानदार इनाम जीतने के साथ-साथ गेम शो के एक और लेवल ऊपर पहुंचने का मौका मिलेगा।