फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिषेक न सिर्फ एक परफेक्ट हीरो कहलाते हैं, बल्कि इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक माने जाते हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या की जोड़ी को फैंस की फेवरेट जोड़ी मानी जाती है। फिल्मों से ज्यादा
05 Feb, 2020 11:09 AMबॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिषेक न सिर्फ एक परफेक्ट हीरो कहलाते हैं, बल्कि इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक माने जाते हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या की जोड़ी को फैंस की फेवरेट जोड़ी मानी जाती है। फिल्मों से ज्यादा अभिषेक अपनी लव स्टोरी को लेकर खूब चर्चा में रहे। तो चलिए जानते हैं आज उनके खास दिन पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें...
5 फरवरी, 1976 को मुंबई में जन्में अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। बता दें अभिषेक ने अपने से तीन साल बड़ी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की, लेकिन इससे पहले वो करिश्मा कपूर संग सात फेरे लेने वाले थे।
तो चलिए पहले हम आपको अभिषेक और करिश्मा की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। साल 2002 में अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर अभिषेक और करिश्मा की सगाई हुई थी। बात सिर्फ सगाई तक ही सीमित नही थी, बल्कि दोनों की शादी के कार्ड तक बंट चुके थे।
दुर्भाग्यवश, अचानक दोनों का रिश्ता टूट गया और दोनों की शादी होते-होते रह गई। खबरों के अनुसार, अभिषेक की मां जया बच्चन नहीं चाहती थी कि उनकी बहू शादी के बाद फिल्मों में काम करें, लेकिन करिश्मा को उनका ये प्रस्ताव मंजूर नहीं था। जिसकी वजह से दोनों की शादी अधूरी रह गई।
करिश्मा से ब्रेकअप के बाद अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या के संपर्क में आए। दोनों की मुलाकात साल 1997 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के पहली बार साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में एक साथ काम किया। इसके बाद दोनों एक कई फिल्मों में एक-साथ नजर आए।
साल 2004 में 'बंटी और बबली' के गाने 'कजरा रे' की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। 14 जनवरी 2007 में दोनों की सगाई हो गई थी और सगाई के महज तीन महीने बाद कपल शादी के बंधन में बंध गए। 20 अप्रैल 2007 में दोनों की शादी खूब धूमधाम से हुई थी। साल 2011 में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया।
एक बार एक ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक ने अपने प्यार का इज़हार किया था। अभिषेक ने घुटनों के बल बैठकर हॉलीवुड स्टाइल में उन्हें प्रपोज किया था।
प्रपोज करते हुए एक्टर ने उन्हें एक रिंग पहनाई थी, लेकिन वो रिंग डायमंड या गोल्ड की नहीं बल्कि नकली थी। दअसल, शूटिंग दोनों इतने बिजी थे कि अभिषेक को अंगूठी खरीदने का टाइम ही नहीं मिला था।
एक्टर ने अपना ये बर्थडे रात 12 बजे अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में अभिषेक वाइफ ऐश्वर्या, बेटी अराध्या, अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं।
फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए अभिषेक काफी खुश नजर आ रहे हैं।