बाॅलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की लाडली बेटी अहाना देओल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 35 कीअहाना देओल ने 26 नवंबर को दो नन्हीं परियों को जन्म दिया है। आहना और उनके पति वैभव वोहरा ने अपनी इन जुड़वां बच्चियों के नाम अस्त्रिया और आदिया रखे हैं।
28 Nov, 2020 09:33 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की लाडली बेटी अहाना देओल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 35 कीअहाना देओल ने 26 नवंबर को दो नन्हीं परियों को जन्म दिया है। आहना और उनके पति वैभव वोहरा ने अपनी इन जुड़वां बच्चियों के नाम अस्त्रिया और आदिया रखे हैं।
इस बार में जानकारी अहाना के नाम से बने एक अनवैरिफाइड अकाउंट इसमें एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया- 'कुछ चमत्कार जोड़ियों में होते हैं। हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी दो जुड़वां बच्चियां अस्त्रिया और आदिया का जन्म हुआ है।'
बता दें कि इससे पहले कपल का एक बेटा है। बेटे का जन्म जून 2015 में हुआ था। अपने बेटे का नाम उन्होंने दारेन वोहरा रखा है। आहाना और वैभव वोहरा की शादी 2 फरवरी साल 2014 में हुई थी।
अहाना ने एक्ट्रेस के तौर पर कभी काम नहीं किया है। हालांकि फिल्म 'गुजारिश' में संजय लीला भंसाली के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम जरूर किया था।