main page

दिल्ली चुनाव के बाद इस फेमस डायरेक्टर ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

Updated 08 February, 2025 05:52:00 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अरविंद केजरीवाल की हार के बाद फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर तंज कसा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए केजरीवाल के हारने का जिक्र किया और नरेंद्र मोदी की जीत पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली चुनाव के दिन एक कविता भी शेयर की थी

बाॅलीवुड तड़का : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा। इस हार पर फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर तंज कसा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'हर सवाल का जवाब यहीं होगा। हर हिसाब-किताब यहीं होगा।' इसके साथ ही, उन्होंने दिल्ली विधानसभा की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें अरविंद केजरीवाल खड़े हुए थे।

अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश सिंह वर्मा से 3,186 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'Urban Naxals का पूर्ण विनाश' करने और दिल्ली पर जीत की बधाई दी। उन्होंने दिल्ली बीजेपी और उनकी टीम को भी इस जीत पर बधाई दी। साथ ही, अग्निहोत्री ने बंगाल की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'अब इसके बाद बंगाल।'

विवेक रंजन अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर अक्सर अपने विचार साझा करते रहते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दिन, 5 फरवरी को, उन्होंने एक कविता शेयर की थी, जिसमें उन्होंने मतदाताओं से अपील की थी कि वे वोट डालने से पहले उनकी कविता 'रोशनी' जरूर सुनें। इस कविता में उन्होंने दिल्ली के हालात और मुफ्त सुविधाओं की राजनीति की आलोचना की। कविता में उन्होंने बताया कि आजकल दिल्ली में रोशनी की कमी है और लोगों को यह समझने की जरूरत है कि वे अपने वोट के जरिए किसे चुन रहे हैं।

विवेक रंजन अग्निहोत्री एक जाने-माने फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। उनकी फिल्में समाज और राजनीति पर आधारित होती हैं, जो अक्सर विवादों में फंस जाती हैं। उनकी प्रसिद्ध फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (2022) और 'द वैक्सीन वॉर' (2023) रही हैं। अग्निहोत्री की अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' है, जो दिल्ली में हुए दंगों और नरसंहार पर आधारित है।

 

Content Editor: Mehak

Delhi Assembly ElectionVivek Ranjan AgnihotriArvind KejriwalDelhi Election Results

loading...