बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के करियर के सितारे इस समय बुलंदियों पर है।जहां एक तरफ आलिया ने बैक टू बैक हिट फिल्में दी है वहीं दूसरी तरफ खबर आ रही है कि आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ऑस्कर में जा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट ने मुंबई की माफिया क्वीन गंगूबाई का लीड किरदार निभाया था। गंगूबाई काठियावाड़ी को रिलीज होने पर क्रिटिक्स और ऑडियंस से खूब प्यार मिला था।
29 Aug, 2022 10:24 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के करियर के सितारे इस समय बुलंदियों पर है।जहां एक तरफ आलिया ने बैक टू बैक हिट फिल्में दी है वहीं दूसरी तरफ खबर आ रही है कि आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ऑस्कर में जा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट ने मुंबई की माफिया क्वीन गंगूबाई का लीड किरदार निभाया था। गंगूबाई काठियावाड़ी को रिलीज होने पर क्रिटिक्स और ऑडियंस से खूब प्यार मिला था।
यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है। Sanjay Leela Bhansali के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 फरवरी 2022 को थिएटरों में रिलीज हुई थी। मालूम हो कि गंगूबाई काठियावाड़ी कोरोना के बाद बदले माहौल में आई थी। थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हुई। OTT प्लेटफॉर्म पर भी आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने सफलता के झंडे गाड़े।
ऑस्कर में पहले गई थी भंसाली की 'देवदास'
संजय लीला भंसाली की फिल्में केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कमाल करती हैं। अब तक उनकी कई फिल्मों को विदेशी ऑडियंस पसंद कर चुकी है। पिछले 2 दशकों की बात करें तो प्रतिष्ठित ऑस्कर समारोह में सबसे करीब साल 2002 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'देवदास' पहुंची थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित नजर आए थे।
लिस्ट में इन फिल्मों का नाम भी है शामिल
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि एसएस राजामौली की आरआरआर, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स और हालिया रिलीज आर माधवन की ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ भी ऑस्कर की दौड़ में शामिल हैं। ऑस्कर्स 2023 के नॉमिनेशंस की अनाउंसमेंट कुछ महीनों में की जाएगी हालांकि अभी तक डेट तय नहीं की गई है।