एक्ट्रेस आलिया भट्ट कभी अपने लुक्स और फिल्मों तो कभी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार चर्चा में हैं उनका बिकिनी लुक। दरअसल, हाल ही में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आलिया अंडरवाटर स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह प्रिंटेड बिकिनी में नजर आ रही हैं और तस्वीर में एक्ट्रेस का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस एक्ट्रेस की इस तस्वीर को खू
21 Mar, 2021 02:43 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट कभी अपने लुक्स और फिल्मों तो कभी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार चर्चा में हैं उनका बिकिनी लुक। दरअसल, हाल ही में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में आलिया अंडरवाटर स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह प्रिंटेड बिकिनी में नजर आ रही हैं और तस्वीर में एक्ट्रेस का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- यह सबसे बेस्ट दिन था।
फैंस एक्ट्रेस की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जलपरी से तुलना कर रहे हैं।
बता दें, जब बीते दिनों आलिया अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव वेकेशन पर गई थीं। तो उस दौरान उन्हें ऐसी ही बिकिनी में पोज देते देखा गया था।
वर्कफ़्रंट पर, आलिया की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र है। इस फिल्म में आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, मौनी रॉय और नागार्जुन भी शामिल हैं। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में भी काम कर रही हैं।