main page

बेटे अनंत की शादी से पहले अंबानी फैमिली ने धूमधाम से करवाई 50 जोड़ों की शादी, कपल्स को दिए सोने और चांदी के आभूषण

Updated 03 July, 2024 10:54:34 AM

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अनंत 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लेंगे। ऐसे में कपल की शादी को महज गिने चुने दिन बचे हैं और इससे पहले अंबानी परिवार ने 50 जोड़ों की धूमधाम से शादी करवाई है।. जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अनंत 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लेंगे। ऐसे में कपल की शादी को महज गिने चुने दिन बचे हैं और इससे पहले अंबानी परिवार ने 50 जोड़ों की धूमधाम से शादी करवाई है।. जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Bollywood Tadka


अनंत और राधिका की शादी से पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने महाराष्ट्र के पालघर में 50 जोड़ों की शादी करवाई, जहां करीब 800 लोग शामिल हुए थे।

Bollywood Tadka

अंबानी फैमिली ने न सिर्फ करवाई, बल्कि गिफ्ट के तौर पर हर जोड़े को कीमती तोहफा भी दिया। जिनकी शादी कराई गई, वह लोग अंडर प्रिविलेज फैमिली से आते हैं।

Bollywood Tadka

 

अंबानी फैमिली ने शादी के जोड़े को तोहफे में सोने के आभूषण, मंगलसूत्र, अंगूठी और नोज रिंग दी। इसके साथ ही चांदी के आभूषण भी दिए हैं। हर दुल्हन को 1.01 लाख का चेक दिया गया। इतना ही नहीं, बल्कि अंबानी फैमिली ने नवविवाहित लड़कियों को कुछ घरेलू सामान भी गिफ्ट किया है।
 

Content Writer: suman prajapati

Ambani familyorganize50 couplesweddingsonAnant AmbaniweddingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...