'सिंह इज ब्लिंग' एक्ट्रेस एमी जैक्सन की लाइफ में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। जाॅर्ज Panayiotou संग ब्रेकअप करने के बाद एमी की जिंदगी में एड वेस्टविक ने एंट्री ली।
दोनों लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों को साथ स्पाॅट किया जाता है।
30 Jan, 2024 12:12 PMमुंबई: 'सिंह इज ब्लिंग' एक्ट्रेस एमी जैक्सन की लाइफ में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। जाॅर्ज Panayiotou संग ब्रेकअप करने के बाद एमी की जिंदगी में एड वेस्टविक ने एंट्री ली।
दोनों लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों को साथ स्पाॅट किया जाता है।
वहीं अब इस कपल ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। एमी जैक्सन ने अपने प्रेमी एड वेस्टविक से सगाई कर ली है। जी हां, आपने ठीक सुना। एड वेस्टविक ने एमी को बर्फीली वादियों के बीच शादी के लिए प्रपोज किया। इस ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें एमी ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि एमी सफेद रंग व्हाइट कलर की पफर जैकेट के साथ मैचिंग डेनिम और स्नो-शूज़ में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर एड वेस्टविक ट्रैक पैंट की और ऑलिव ग्रीन-टोन्ड जैकेट में हैंडसम लग रहे थे। पहली तस्वीर में एड वेस्टविक घुटनों पर बैठ एमी को अंगूठी के साथ प्रपोज करते हुए देख सकते हैं।
एक अन्य फोटो में एमी जैक्सन अपने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ पोज देती नजर आईं।
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने जून 2022 में किए गए एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान किया था। एड को लोकप्रिय सीडब्ल्यू नेटवर्क सीरीज 'गॉसिप गर्ल' में प्लेबॉय चक बास के रूप में उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता है।
एमी जैक्सन पहले इंग्लैंड बेस्ड बिजनेसमैन जॉर्ज पानायियोटौ के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने 17 सितंबर, 2019 को अपने पहले बच्चे एंड्रियास का भी स्वागत किया।