main page

T20 विश्व कप जीतने पर अनुष्का शर्मा का पति विराट के नाम पोस्ट, बोलीं- मुझे इस इंसान से बहुत प्यार है

Updated 30 June, 2024 10:57:41 AM

भारत ने T20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर शानदार जीत हासिल की है। भारत 17 साल बाद विश्व चैंपियन बना है। देश में हर तरफ जश्न का माहौल है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है और अनुष्का शर्मा ने भी पति विराट कोहली के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

मुंबई. भारत ने T20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर शानदार जीत हासिल की है। भारत 17 साल बाद विश्व चैंपियन बना है। देश में हर तरफ जश्न का माहौल है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है और अनुष्का शर्मा ने भी पति विराट कोहली के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

Bollywood Tadka
अनुष्का ने विराट की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके कंधे पर तिरंगा और एक हाथ में ट्रॉफी पकड़ी हुई है। इस तस्वीर के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा- "और... मुझे इस इंसान से बहुत प्यार है। बहुत खुशनसीब हूं कि तुम्हें अपना 'घर' कह पाती हूं। अब घर जाओ और मेरी तरफ से एक ग्लास सुनहरा पानी (शैंपेन) एन्जॉय करो और जीत को सेलिब्रेट करो।" फैंस इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर वो क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका और बेटे अकाय से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं और उन्हें फ्लाइंग किस भी दे रहे हैं।


बता दें विराट कोहली ने जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल मैचों से संन्यास का ऐलान किया है।  टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रनो से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया और दूसरा टी20 विश्व कप का खिताब जीता।

Content Editor: Parminder Kaur

Anushka SharmahusbandVirat kohliT20 World CupBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...