main page

पति केएल राहुल संग अथिया शेट्टी ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर कपल ने लिया बाबा का आशीर्वाद

Updated 26 February, 2023 01:41:08 PM

दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने पिछले महीने बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी रचाई थी, जिसकी फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद कपल को कई बार एक साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। वहीं हाल ही में आथिया-राहुल महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे, जहां से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने पिछले महीने बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी रचाई थी, जिसकी फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद कपल को कई बार एक साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। वहीं हाल ही में आथिया-राहुल महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे, जहां से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


 

Bollywood Tadka

अथिया शेट्टी और केएल राहुल रविवार सुबह महाकाल के मंदिर पहुंचे, जहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। 

Bollywood Tadka


राहुल-अथिया ने काफी टाइम तक नंदी हॉल में बैठकर महाकाल का ध्यान किया  और पूरा मंदिर परिसर घूमा। पुजारी ने पूरे विधि-विधान से दोनों को पूजन करवाया।

Bollywood Tadka

 

शादी के बाद ये कपल पहली बार महाकाल का दर्शन करने पहुंचे कपल ने भस्म आरती दर्शन का लाभ लिया। इसके बाद गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक भी किया।

Bollywood Tadka

 

महाकाल के दर्शन के दौरान केएल राहुल और अथिया शेट्टी ट्रेडिशनल लुक में नजर  आए थे। येलो अटायर में अथिया काफी खूबसूरत लगी, वहीं उनके पति व्हाइट कुर्ते के साथ मस्टर्ड साफा कैरी किए नजर आए।

Bollywood Tadka

 

बता दें, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों सीक्रेट रिलेशनशिप में आ गए। करीब 4 साल तक डेटिंग के बाद कपल ने 23 जनवरी, 2023 को एक दूजे का हमेशा के लिए हाथ थाम लिया। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस में खास लोगों की मौजूदगी में हुई।

Content Writer: suman prajapati

Athiya ShettyvisitedMahakalhusbandKL RahulBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...