कपूर खानदान बी-टाउन की चर्चित फैमिली में से एक हैं। कपूर हाउस का हर सदस्य इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना आखिरकार उनके घर की सबसे छोटी बहू यानि एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां जो बनने जा रही हैं। आलिया ने इसी साल अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इस खबर के बाद से ही हर तरफ बस आलिया भट्ट के ही च
05 Oct, 2022 03:57 PMमुंबई: कपूर खानदान बी-टाउन की चर्चित फैमिली में से एक हैं। कपूर हाउस का हर सदस्य इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना आखिरकार उनके घर की सबसे छोटी बहू यानि एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां जो बनने जा रही हैं। आलिया ने इसी साल अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इस खबर के बाद से ही हर तरफ बस आलिया भट्ट के ही चर्चे हैं। पति रणबीर कपूर संग पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए आलिया पूरी तरह तैयार है।
वहीं अब आलिया ने पति रणबीर कपूर संग अपने घर वास्तु में बेबी शावर पार्टी रखी। इस पार्टी में उनकी बहन शाहीन भट्ट, सासू मां नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा कपूर साहनी, करिश्मा कपूर, पापा महेश भट्ट समेत कई स्टार्स ने शिरकत की। इसके अलावा आलिया की खास सहेलियां भी गोद भराई में पहुंची।
वहीं अब आलिया की गोद भराई से उनकी पहली तस्वीर सामने आ गई। तस्वीर को अनुष्का रंजन ने शेयर किया। शेयर की तस्वीर में आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रखा है। लुक की बात करें तो आलिया येलो सूट में खूब जच रही हैं।
उन्होंने गोल्ड की ज्वैलरी से लुक को पूरा किया था। दोस्तों और बहन संग पोज देती आलिया बड़े ही काॅन्फिडेंस से अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
डेटिंग के 5 साल बाद रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। शादी के लगभग 2 महीने बाद आलिया ने 27 जून को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की।