'बानी: इश्का का कलमा' फेम नेहा बग्गा के फैंस के लिए एक गुडन्यूज सामने आई है। खबर है कि नेहा बग्गा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज से सगाई कर ली है। दोनों ने अपने यट्यूब व्लॉग के जरिए प्रपोज का वीडियो शेयर किया है।
05 Oct, 2023 03:18 PMमुंबई: 'बानी: इश्का का कलमा' फेम नेहा बग्गा के फैंस के लिए एक गुडन्यूज सामने आई है। खबर है कि नेहा बग्गा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज से सगाई कर ली है। दोनों ने अपने यट्यूब व्लॉग के जरिए प्रपोज का वीडियो शेयर किया है।
जहां नेहा बग्गा ने दिखाया है कि कैसे रेस्टी ने उन्हें रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। इसके अलावा नेहा ने अपनी इस ड्रीमी इंगेजमेंट की तस्वीरें इंस्टा पर भी शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रेस्टी कंबोज ने गर्लफ्रेंड को सरप्राइज दिया और एकदम फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया।
लाइफ के इस खास मौके पर नेहा ने रेड कलर का गाउन कैरी किया। एक तस्वीर में रेस्टी घुटनों के बल बैठ नेहा को रिंग पहनाते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में नेहा अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। फैंस नेहा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।