main page

सर्जरी के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती हुईं भारती सिंह, मां के बिना बेटे 'गोला' का रो-रोकर बुरा हाल

Updated 03 May, 2024 11:59:58 AM

फेमस काॅमेडियन भारती सिंह को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि भारती सिंह को कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वह पिछले तीन दिनों से गंभीर पेट दर्द से जूझ रही थीं। भारती के कुछ टेस्ट हुए और डॉक्टरों ने पुष्टि की कि पित्ताशय में पथरी के कारण उनके पेट में तेज दर्द हो रहा था।


मुंबई: फेमस काॅमेडियन भारती सिंह को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि भारती सिंह को कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वह पिछले तीन दिनों से गंभीर पेट दर्द से जूझ रही थीं। भारती के कुछ टेस्ट हुए और डॉक्टरों ने पुष्टि की कि पित्ताशय में पथरी के कारण उनके पेट में तेज दर्द हो रहा था।

Bollywood Tadka

इसकी जानकारी खुद भारती ने अपने ब्लाॅग के जरिए दी। भारती ने बताया कि  उन्हें पिछले तीन दिनों से गंभीर पेट दर्द हो रहा था, शुरुआत में उन्होंने इसे गैस्ट्रोनल समझकर टाल दिया था। हालांकि, जब दर्द असहनीय हो गया, तो उन्होंने चिकित्सा सहायता लेने का फैसला किया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारती के कुछ टेस्ट हुए और डॉक्टरों ने पुष्टि की कि पित्ताशय में पथरी के कारण उनके पेट में तेज दर्द हो रहा था।

Bollywood Tadka

उन्होंने अपेन फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि वह अस्पताल से वीडियो शूट कर रही हैं। उन्होंने वीडियो में आगे बताया कि दर्द की वजह से वह पिछले तीन दिनों से अपने परिवार को सोने नहीं दे रही हैं। उन्होंने वीडियो में बताया कि कैसे वह बेहद दर्द में हैं और पति हर्ष लिंबाचिया पिछले दो दिनों से उनकी वजह से सो नहीं पाए हैं।

Bollywood Tadka

 

उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया और खुलासा किया कि वह कुछ भी नहीं खा पा रही हैं क्योंकि उनके पेट में दर्द हो रहा है। भारती को बुरा लगता है क्योंकि उनके परिवार के सभी लोग अपना काम छोड़कर एक-एक करके उनसे मिलने आ रहे हैं।भारती ने अपने फैंस को ये भी बताया कि उनकी स्थिति का एकमात्र समाधान सर्जरी है और वह सर्जरी कराएंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bhartisingh2.3)

 

वीडियो में भारती सिंह अपने बेटे गोला को याद करते हुए इमोशनल भी होती नजर आईं। भारती अपने बेटे का जिक्र करती हैं और बताती हैं कि उन्होंने हर्ष से देर रात करीब 10-11 बजे अस्पताल आने का अनुरोध किया था, जब उनका बेटा गोला गहरी नींद में सो रहा हो। वह बताती हैं कि जब वे घर पर नहीं होती हैं तो गोला उन्हें पूरे घर में ढूंढता है। बाद में भारती अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पातीं और अपने बेटे गोला को याद करके रोने लगती हैं। वह कहती हैं कि गोला के साथ घर पर उनके अलावा बहुत सारे लोग हैं।


Content Writer: Smita Sharma

Bharti SinghAdmittedHospitalGallbladder SurgeryGolaHaarsh LimbachiyaaBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...