main page

रूल नया, गेम वही... थोड़ा लॉजिक, थोड़ा मैजिक बिग बॉस ओटीटी 3 प्रोमो में अनिल कपूर की किलर एंट्री, बोले- अब मेरी बारी

Updated 11 June, 2024 11:45:07 AM

रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' 21 जून से जियो सिनेमा प्रीमियम पर शुरू होने जा रहा है। इस बार शो को सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अनिल कपूर का झक्कास अंदाज देखने को मिल रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

मुंबई. रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' 21 जून से जियो सिनेमा प्रीमियम पर शुरू होने जा रहा है। इस बार शो को सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अनिल कपूर का झक्कास अंदाज देखने को मिल रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

Bollywood Tadka
Bigg Boss OTT 3 के प्रोमो में अनिल कपूर को एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। उनकी आवाज सुनाई देती है, 'सबने पूछा अब क्या ही बाकी है AK, मैंने पूछा क्या-क्या बाकी है AK।' अनिल कपूर मास्क पहने कुछ लोगों की भीड़ को चीरते हुए देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में फिर आवाज आती है, 'भला.. बुरा.. खरा.. खोटा.. पानी.. आग.. गाली.. ताली.. सब देखा.. सब सुना.. अब मेरी बारी! रूल नया, गेम वही। लड़ेंगे, भिड़ेंगे, चिढ़ेंगे, टिकेंगे। पता नहीं। थोड़ा लॉजिक, थोड़ा मैजिक।' आखिरी में कुर्सी मंगाते हुए अनिल बोलते हैं, 'बहुत हो गया रे झक्कास, करते हैं ना कुछ और खास। अब सब बदलेगा। बता दें इस शो के ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर बीते दो सीजन फ्री में मौजूद थे, लेकिन इस बार आपको प्रीमियम प्लान खरीदना पड़ेगा। Bigg Boss OTT 3 21 जून 2024 से आप रात को 9 बजे देख सकेंगे। साथ ही ये 24 घंटे लाइव स्ट्रीम भी होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शो में बरुण सोबती, अरमान मलिक, 'वड़ा-पाव' गर्ल चंद्रिका दीक्षित, कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त, तनुश्री दत्ता और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल कंटेस्टेंट्स के तौर पर नजर आ सकते हैं। 

Bollywood Tadka

Content Editor: Parminder Kaur

bigg boss ott 3 promoanil kapoorbigg boss ott 3salman khanBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...