main page

इस एक्टर ने खुद का नाम तो बदला ही, अपनी पहली फिल्म का नाम भी तीन बार बदल दिया

Updated 28 January, 2017 07:42:37 PM

अभिनेता बॉबी द्योल को तो आप जानते ही होंगे, लेकिन अगर आपसे कोई ...

मुंबई: अभिनेता बॉबी द्योल को तो आप जानते ही होंगे, लेकिन अगर आपसे कोई ये कहे कि आप विजय सिंह द्योल को जानते हैं तो शायद आप सोच रहे होंगे कि ये कौन है। यह अभिनेता है जिसने अपना नाम बदलकर एक बड़ी पहचान बनाई। इनका असली नाम विजय सिंह देओल है।  

27 जनवरी 1967 को मुंबई में जन्‍में बॉबी द्योल आज भले ही फिल्‍मों से थोड़ा दूर हो गए हैं, लेकिन कभी वह बॉलीवुड के स्‍टार एक्‍टर में गिने जाते रहे हैं। बॉबी द्योल ने 1995 में राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म के लिए अभिनेता बॉबी को 'फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यूट' अवॉर्ड भी मिला था।  

बॉबी की इस फिल्‍म का नाम 3 बार बदला गया। पहले फिल्‍म का नाम जीत, फिर मेरी जीत व जीत निश्‍चित हुआ। इसके बाद तीसरी बार सातवां आसमान। अंतिम में बरसात नाम फाइनल हुआ। बॉबी ने फिल्‍म बिच्छू, बादल, अजनबी, हमराज जैसी कई बड़ी फिल्‍मों में काम किया।  

:

Bobby deolMovie nameBollywoodbollywood news

loading...