बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की शादी को लेकर काफी चर्चा होती है। सलमान की उम्र 52 साल से ज्यादा हो चुकी है लेकिन अभी तक वे कुंवारे है। कई बार उनकी शादी की ख़बरें भी आई लेकिन वे सिर्फ अफवाह ही निकली, लेकिन बॉलीवुड में सलमान ऐसे इकलौते एक्टर नही है जो इतनी उम्र होने के बावजूद कंवारे है। इतना ही नहीं कई स्टा
15 Jun, 2018 03:29 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की शादी को लेकर काफी चर्चा होती है। सलमान की उम्र 52 साल से ज्यादा हो चुकी है लेकिन अभी तक वे कुंवारे है। कई बार उनकी शादी की ख़बरें भी आई लेकिन वे सिर्फ अफवाह ही निकली, लेकिन बॉलीवुड में सलमान ऐसे इकलौते एक्टर नही है जो इतनी उम्र होने के बावजूद कंवारे है। इतना ही नहीं कई स्टार्स तो एेसे हैं जिनके शादी के बिना ही बच्चे भी हैं और वह उनकी परवरिश कर रहे हैं। इस पैकेज के जरिए हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी उम्र होने के बाद भी अभी तक कुंवारे हैं बावजूद इसके वो सेरोगेसी के द्वारा बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं।
सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सलमान 52 साल के हो गए हैं लेकिन अभी तक कुवांरे हैं। उनके परिवार से लेकर फैंस तक सलमान की शादी को लेकर काफी चिंता में हैं। हर कोई उनके यही पूछता है कि वो शादी कब करेंगे। वैसे उनका अफेयर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस संगीत बिजलानी और एेश्वर्या राय के साथ रहा। बताया तो जाता है कि एेश्वर्या से राहें अलग होने के बाद सलमान ने शादी नहीं की लेकिन उनका कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जोड़ा जाता है। फिर भी अभी तक सलमान शादी नहीं कर रहे हैं। वैसे इन दिनों वह यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं।
रणदीप हुड्डा
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक जाना माना नाम है। उनका एक्टिंग से लेकर उनके लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। रणदीप ने बॉलीवुड की फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है। रणदीप की उम्र अभी 42 साल हो चुकी है। फिलहाल शादी करने के मूड में नहीं लग रहे हैं। इन्होने अपनी फिल्म सरबजीत में बहतरीन एक्टिंग से काफी तारीफ बटोरी थी। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की लोगों ने काफी सराहना की।
अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना बॉलीवुड में लोहा मनवाने वाले विनोद खन्ना के बेटे हैं। जोकि अब दुनियां में नहीं हैं लेकिन लोग आज भी उनकी एक्टिंग को सहराते हैं। विनोद अपने ज़माने के सबसे बहतरीन कलाकार थे, लेकिन अक्षय अपने पिता जितना नाम नही कमा सके। उन्होंने भी बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया है। अक्षय 43 साल के हो चुके हैं। लेकिन अभी तक अक्षय खन्ना ने शादी नहीं की है।
उदय चोपड़ा
मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा के बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा ने फिल्मो में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की लेकिन वे विफल रहे। उन्होंने कुछ फिल्मो में लीड रोल भी किया लेकिन फ़िलहाल वे फिल्मो से दूर है और धूम सीरीज की फिल्म में ही नजर आते है। उदय 45 साल के हो गए हैं लेकिन अभी भी कुंवारे हैं।
तुषार कपूर
अपने जमाने के सबसे बेहतरीन कलाकार जितेन्द्र के बेटे तुषार कपूर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। अब वो बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। तुषार 41 साल के हैं लेकिन अभ तक उन्होंने शादी नहीं की हैं। वहीं सेरोगेसी प्रोसेस का सहारा लेते हुए तुषार एक बेबी बॉय लक्ष के पिता बने हैं। अपनी जिंदगी में वो इस नए रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अक्सर उनको बेटे के साथ स्पॉट किया जाता है।
अभय देओल
अभिनेता अभय देओल का पूरा परिवार एक्टर्स का है। धर्मेंद्र उनके ताऊ हैं तो सनी और बॉबी देओल उनके चचेरे भाई, लेकिन अभी तक अभय देओल अपने ताया यानी धर्मेंद्र के साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आए। अभय 42 साल के हैं और अभी तक कुंवारे हैं। अभय उस ड्रिम गर्ल का इंतजार कर रहे हैं जिसके साथ वो अपनी जिंदगी बिता सके।
मुकेश खन्ना
शक्तिमान बनकर बच्चों के साथ धूम मचानेवाले अभिनेता मुकेश खन्ना वैसे तो 58 साल के हो गए हैं लेकिन वो भी अब तक कुंवारे हैं। अभी तक मुकेश को उनकी लाइफ पार्टनर नहीं मिली है।
डिनो मोरिया
बॉलीवुड एक्टर और मॉडल डिनो मोरिया भी कुवांरों की इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी उम्र 42 साल है लेकिन फिर भी अभी तक उनको अपनी लाइफ पार्टनर नहीं मिली है। हालांकि डिनो का नाम बिपाशा बसु के अलावा कई लड़कियों से भी जुड़ चुका है बावजूद इसके अब तक इनकी शादी नहीं हुई है।
करण जौहर
बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर करण जौहर 46 साल की उम्र में भी अब तक सिंगल हैं. असल जिंदगी में करण को अब तक अपने हमसफर का इंतजार है। बावजूद इसके करण ने भी सेरोगेसी प्रोसेस का सहारा लेते हुए दो बच्चों यश और रुही को गोद लिया है। वह अक्सर अपने बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हुए नजर आते हैं।
संजय लीला भंसाली
बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर भंसाली 55 साल के हो गए हैं लेकिन फिर भी ये अब तक कुंवारे है. वैसे ऐसा लगता नहीं कि इनका शादी करने का भी कोई इरादा है।
मनीष मल्होत्रा
बॉलीवुड के सबसे मशहूर और सफल फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा करीब 27 सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। बॉलीवुड में कुछ ही डिजाइनर हैं जिन्होंने अलग मुकाम हासिल कर लिया है। इसमें एक मनीष मल्होत्रा भी हैं। 52 साल के मनीष ने अभी तक शादी नहीं की है। बॉलीवुड का ऐसा कोई सेलेब्रिटी नहीं है जिसने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े ना पहने हों। यहां तक कि हॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी मनीष के काम के फैन हैं।