main page

Mahakumbh 2025: गर्लफ्रेंड Dakota Johnson संग कोल्डप्ले सिंगर Chris Martin ने त्रिवेनी संगम में किया स्नान

Updated 01 February, 2025 11:22:26 AM

कोल्डप्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन ने महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज के संगम में पवित्र स्नान किया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वे संगम में डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस ने इस वीडियो को बहुत पसंद किया और क्रिस के भारत के प्रति आध्यात्

बाॅलीवुड तड़का : कोल्डप्ले के लीड सिंगर Chris Martin और उनकी अभिनेत्री गर्लफ्रेंड Dakota Johnson  इन दिनों प्रयागराज में हैं, जहां वे महा कुम्भ मेले में भाग ले रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों संगम में पवित्र डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में क्रिस मार्टिन को हाथ जोड़े हुए एक फैन का अभिवादन करते हुए भी देखा जा सकता है।

क्रिस का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस क्रिस की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें भारत की संस्कृति को समझने का बहुत अच्छा तरीका है। एक फैन ने लिखा, 'क्रिस का भारत से एक खास संबंध है, चाहे वो उनके गाने हों या आध्यात्मिक स्तर पर भी ❤️।'

क्रिस मार्टिन का प्रयागराज दौरा, उनके अहमदाबाद, गुजरात में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए जोश से भरे कॉन्सर्ट के कुछ दिन बाद हुआ है। कोल्डप्ले ने भारत में अपने 'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर' वर्ल्ड टूर के तहत दो शो अहमदाबाद में और दो शो मुंबई में आयोजित किए थे।

26 जनवरी को अहमदाबाद में हुए कॉन्सर्ट के दौरान, क्रिस मार्टिन ने रिपब्लिक डे के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'नमस्ते, मैं आपको सबको देख पा रहा हूं, आप सभी बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। मैं वहां ऊपरी स्टैंड में भी आपको देख सकता हूं। यहां आने के लिए सभी का धन्यवाद। हम आपका स्वागत करते हैं। रिपब्लिक डे पर भारतीय झंडा लहराना बहुत सुंदर है। आप सभी को धन्यवाद कि आपने यहां आने के लिए इतनी मेहनत की, ट्रैफिक, होटलों और टिकट की लाइनों से गुजरते हुए भी आप इस अद्भुत दिन का हिस्सा बनने आए। भारत में आने और यहां पर गाने का हमें जो मौका मिला, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं।'


 

Content Editor: Mehak

Chris MartinDakota JohnsonMahakumbh 2025Triveni Sangam DipColdplay In IndiaSpiritual JourneyColdplay India Tour Chris And Dakota In MahakumbhBollywood NewsHollywood News

loading...