main page

72 घंटे में नीलाम हुई दीपिका पादुकोण की येलो मैक्सी ड्रेस, जानें कितने में बिकी आउटफिट

Updated 28 May, 2024 01:01:08 PM

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं। रणवीर सिंह के पहले बच्चे की मां बनने को लेकर दीपिका बेहद एक्साइटेड हैं। बीते दिनों मॉम-टू-बी एक्ट्रेस को मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट किया गया था, जहां वह येलो मैक्सी ड्रेस में खूब लाइमलाइट चुराती नजर आई थीं। फैंस को मस्तानी क

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं। रणवीर सिंह के पहले बच्चे की मां बनने को लेकर दीपिका बेहद एक्साइटेड हैं। बीते दिनों मॉम-टू-बी एक्ट्रेस को मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट किया गया था, जहां वह येलो मैक्सी ड्रेस में खूब लाइमलाइट चुराती नजर आई थीं। फैंस को मस्तानी की वह ड्रेस काफी पसंद आई थी। अब, 72 घंटों में एक्ट्रेस की वही ड्रेस नीलाम हो गई है।

 

Bollywood Tadka

 

येलो मैक्सी ड्रेस को नीलाम करने की जानकारी दीपिका पादुकोण ने खुद इंस्टाग्राम पर दी है और वीडियो शेयर कर लिखा, “फ्रेश ऑफ द रैक! इस पर किसका हाथ है!? हमेशा की तरह, आय @tlllfoundation पहल को सपोर्ट करती है। 

 


बता दें, चैरिटी के लिए 'फ्रेश ऑफ द रैक' पहल के हिस्से के रूप में गाउन को नीलामी के लिए रखा गया था। 

 

अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिंक देते हुए दीपिका पादुकोण ने गाउन की कीमत के बारे में बताया। एक्ट्रेस का ये गाउन 34 हजार में बिका है। 
बता दें, एक्ट्रेस इस गाउन के पैसों को डोनेट करने वाली है।
वहीं, दीपिका और रणवीर सिंह के आने वाले बच्चे की बात करें तो कपल इसी साल सितंबर में अपने पहले बेबी का स्वागत करेगा।

 

 

Content Writer: suman prajapati

Deepika Padukoneyellow maxi dressauctioned72 hoursBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...