main page

कोरियोग्राफर श्रुति मर्चेंट और टीवी एक्टर ध्रुव ने रचाई शादी, देखें तस्वीरें

Updated 02 July, 2017 11:52:18 PM

टीवी सीरियल ''तेरे शहर में'' के एक्टर ध्रुव भंडारी ने कोरियोग्राफर श्रुति मर्चेंट से गुपचुप तरीके से शादी...

मुंबईः टीवी सीरियल 'तेरे शहर में' के एक्टर ध्रुव भंडारी ने कोरियोग्राफर श्रुति मर्चेंट से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। दोनों ने 20 जून को मॉरिशस में शादी की।

ध्रुव और श्रुति की शादी में केवल परिवार वाले और निजी दोस्त शामिल हुए थे। तीन दिन के इस समारोह में दोनों ने 19 तारीख को सगाई की थी। ध्रुव और श्रुति पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

 

बता दें कि श्रुति जानी-मानी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की बहन हैं। 
श्रुति और ध्रुव की मुलाकात एक नाटक के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों के प्यार की कहानी शुरू हो गई। ध्रुव ने बताया कि मुझे उन्हें देखते ही प्यार हो गया था। हम दोनों में बहुत कुछ कॉमन हैं। हम एक ही कॉलेज से हैं लेकिन कभी मिले नहीं थे। दोनों चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

:

tere shehar meinShruti MerchantVaibhavi MerchantMarriage

loading...