main page

फेमस सरोद वादक आशीष खान का निधन, 84 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Updated 17 November, 2024 04:02:26 PM

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर सरोद वादक आशीष खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिग्गज वादक ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। आशीष के निधन की खबर से उनके चाहने वालों का बड़ा सदमा लगा है और वे दिवंगत को सोशल मीडि

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर सरोद वादक आशीष खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिग्गज वादक ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। आशीष के निधन की खबर से उनके चाहने वालों का बड़ा सदमा लगा है और वे दिवंगत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।


आशीष खान के भतीजे, उस्ताद शिराज अली खान ने सोशल मीडिया पर  सरोद वादक के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'बहुत दुख के साथ हम आपको शुक्रवार, 14 नवंबर, 2024 को हमारे श्रद्धेय और प्रिय आशीष खान के निधन की जानकारी देते हैं। हम उन्हें अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हो गए हैं और वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।'

Bollywood Tadka

बता दें, आशीष खान का जन्म 1939 में एक संगीत परिवार में हुआ था। उनके दादा उस्ताद अलाउद्दीन खान और पिता उस्ताद अली अकबर खान भी एक बेहतरीन सरोद वादक थे। इसलिए ये गुण भी आशीष खान ने अपने बाप-दादा से लिया था। उन्होंने छोटी उम्र से ही भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।


आशीष खान को उनके एल्बम 'गोल्डन स्ट्रिंग्स ऑफ द सरोद' के लिए 2006 में 'बेस्ट ट्रेडिशनल वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम' कैटेगिरी में ग्रैमी अवर्डेस के लिए नॉमिनेट किया गया था. साल 2004 में आशीष खान को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके पॉपुलर नमूनों में 'गांधी' और 'ए पैसेज टू इंडिया' जैसी फिल्मों के स्कोर शामिल हैं।
आशीष खान उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को दुनिया में एक पहचान दिलाई है। उन्होंने जॉर्ज हैरिसन, एरिक क्लैप्टन और रिंगो स्टार जैसे इंटरनेशनल संगीतकारों के साथ भी काम किया था।


 

Content Writer: suman prajapati

Famous Sarod playerAshish Khanpassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...