. सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' ने दीवाली के मौके पर बड़ा धमाका किया है। 12 नवंबर को पर्दे पर रिलीज हुई 'टाइगर 3' को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म के ओपनिंग डे पर ही सिनेमाघरों में दर्शकों की खूब भीड़ उमड़ी और सलमान के क्रेजी फैंस ने थिएटर्स में ही दीवाली मना डाली। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर
13 Nov, 2023 05:20 PMबॉलीवुड तड़का टीम. सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' ने दीवाली के मौके पर बड़ा धमाका किया है। 12 नवंबर को पर्दे पर रिलीज हुई 'टाइगर 3' को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म के ओपनिंग डे पर ही सिनेमाघरों में दर्शकों की खूब भीड़ उमड़ी और सलमान के क्रेजी फैंस ने थिएटर्स में ही दीवाली मना डाली। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह वीडियो महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में मोहन सिनेमा का है, जिसमें सलमान खान के फैंस ‘टाइगर 3’ को थिएटर में देखते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी बीच कुछ फैंस सिनेमा हॉल के अंदर ही आतिशबाजी और पटाखे फोड़ते दिख रहे हैं।
सिर्फ मालेगांव में ही नहीं, बल्कि ‘टाइगर 3’ की रिलीज का जश्न मनाने के लिए देश भर के कई अन्य सिनेमाघरों में पटाखे फोड़े गए।
वहीं थिएटर्स के अंदर आतिशबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अब इसके खिलाफ एक्शन लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहन थिएटर के खिलाफ छावनी थाने में धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
बता दें, मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं।