main page

सिद्धू मूसेवाला के करीबी परगट सिंह के घर पर फायरिंग: इंग्लैंड के नंबर से मैसेज कर मांगे 30 लाख , लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

Updated 04 February, 2025 01:47:17 PM

पंजाब के मानसा जिले में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी साथी परगट सिंह के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना ने एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला के परिवार में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार बदमाशों ने दो गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हु

मुंबई: पंजाब के मानसा जिले में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी साथी परगट सिंह के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना ने एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला के परिवार में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार बदमाशों ने दो गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं बदमाशों के आने और जाने की घटना पास के एक पड़ोसी के घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

Bollywood Tadka

 

रात और कोहरे की वजह से हमलावरों के चेहरे नजर नहीं आए लेकिन पुलिस को परगट सिंह के घर के गेट पर गोली का एक निशान भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

Bollywood Tadka


गैंगस्टर लॉरेंस के ग्रुप पर शक 

दरअसल, परगट सिंह को इंग्लैंड से एक फोन कॉल आई जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद में उन्हें एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया। इसमें 30 लाख की फिरौती की मांग की गई। संदेश में यह भी धमकी दी गई कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो वह चाहे गनमैन रख लें या फिर गाड़ी को बुलेटप्रूफ करवा लें लेकिन अगला नंबर उसका ही है। मिली जानकारी के मुताबिक यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस के ग्रुप के नाम पर दी गई है।

Bollywood Tadka

परगट सिंह सिद्धू मूसेवाला वाला का काफी करीबी दोस्त बताया जा रहा है, जो सिद्धू मूसेवाला के गीतों में भी आ चुका है। वहीं सिद्धू मूसेवाला के परिवार के करीबी कुलदीप सिंह मूसा ने बताया कि परगट सिंह को पहले भी धमकी म‍िल चुकी है। इसकी जानकारी मानसा पुलिस के अधिकारियों को दी गई थी।
 

Content Writer: Smita Sharma

Sidhu MoosewalaSidhu Moosewala friend FiringLawrence BishnoiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsPollywood Celebrity News

loading...