main page

सलमान संग शादी की जिद्द पर अड़ी गर्ल फैन, फार्म हाउस के बाहर किया जमकर हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated 02 June, 2024 08:42:59 PM

सुपरस्टार सलमान खान इंडस्ट्री के वो सितारे हैं, जिनका क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। फैंस हरदम एक्टर से मिलने को बेताब रहते हैं। हाल ही में एक्टर की एक गर्ल फैन ने उन्हें मिलने के लिए सारी हदें पार कर दी। उसने इतना ड्रामा किया कि पुलिस ने लड़का को गिरफ्तार कर लिया।

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान इंडस्ट्री के वो सितारे हैं, जिनका क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। फैंस हरदम एक्टर से मिलने को बेताब रहते हैं। हाल ही में एक्टर की एक गर्ल फैन ने उन्हें मिलने के लिए सारी हदें पार कर दी। उसने इतना ड्रामा किया कि पुलिस ने लड़का को गिरफ्तार कर लिया।


दरअसल, दिल्ली की एक 24 साल की लड़की सलमान खान के फार्म हाउस के बाहर चक्कर लगा रही थी और उनसे शादी करने की मांग कर रही थी। लड़की ने वहां जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लड़की खुद को सलमान खान की बहुत बड़ी फैन बता रही है। वह एक्टर को मिलने की मांग को लेकर उनके पनवेल फार्म हाउस के बाहर पहुंच गई। वहीं, भाईजान इस समय इटली में मौजूद थेल लेकिन गांव वालों ने तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित किया और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया।वीडियो में फैन गर्ल लगातार यही कहती हुई सुनाई दे रही थी कि वो सलमान से शादी करना चाहती है।


 

Content Writer: suman prajapati

Girl fanfarm houseSalman KhanpolicearrestedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...