टीवी सीरियल ''साथ निभाना साथिया'' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जिया मानेक ''गोपी बहू'' के नाम से फेमस हैं। संस्कारी और सुशील गोपी बहू को हर घर में लोग जानते हैं।
04 Oct, 2019 04:02 PMमुंबई: टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जिया मानेक 'गोपी बहू' के नाम से फेमस हैं। संस्कारी और सुशील गोपी बहू को हर घर में लोग जानते हैं।
![Bollywood Tadka,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture](https://static.punjabkesari.in/multimedia/15_49_249982610gia-manek-1.jpg)
हाल ही में जिया की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में जिया का ब्राइडल लुक देखने को मिल रहा है। गोपी बहू का ये ब्राइडल लुक थोड़ा हटके है। जिया ने ये फोटोशूट Reynu Taandon Couture Collection के लिए करवाया है।
![Bollywood Tadka,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture](https://static.punjabkesari.in/multimedia/15_49_481174610gia-manek-2.jpg)
दुल्हन के सिग्नेचर रंग से हटकर जिया ने कुछ अलग ट्राई किया है। ये ब्राइडल लहंगा रेड नहीं बल्कि ब्राउन कलर का है। लहंगे में सजी जिया के ब्राइडल अटायर पर ब्लॉक प्रिंट किया गया है।
![Bollywood Tadka,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture](https://static.punjabkesari.in/multimedia/15_50_044038610gia-manek-3.jpg)
मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टे पर भी वैसा ही प्रिंट है। जिया ने हाथ में बेहद खूबसूरत सुनहरे कलीरे पहने हैं। इसके साथ मांग टीका, नथ और नेकलेस जिया के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
![Bollywood Tadka,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture](https://static.punjabkesari.in/multimedia/15_50_224686610gia-manek-4.jpg)
मेकअप की बात करें तो अटायर के साथ जिया ने न्यूड मेकअप किया है। तस्वीरों में जिया का क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। जिया की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
![Bollywood Tadka,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture](https://static.punjabkesari.in/multimedia/15_50_461806610gia-manek-5.jpg)
बता दें कि जिया को सीरियल साथ निभाना साथिया से जाना जाता है लेकिन उन्होंने इस शो को बीच में ही छोड़ दिया था।
![Bollywood Tadka,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture](https://static.punjabkesari.in/multimedia/15_51_073654610gia-manek-6.jpg)
उनके शो को छोड़ने के बाद एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य गोपी बहू के किरदार में देखा गया था। इस सीरियल के बाद वह जिनी और जुजू जैसे कई सीरियरल्स में नजर आईं थीं।
![Bollywood Tadka,giaa manek image, giaa manek photo, giaa manek picture](https://static.punjabkesari.in/multimedia/15_51_248998610gia-manek-7.jpg)