main page

'देवारा' की रिलीज से Jr NTR का नेक काम,भद्रकाली मंदिर में दान किए 12.5 लाख

Updated 16 May, 2024 09:37:09 AM

तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हमेशा से ही अपनी सेवा भावना के लिए जाने जाते हैं। सुपरस्टार हमेशा से ही नेक कामों की तरफ अपना योगदान देते हैं। एक बार फिर से एक्टर ने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के चेयेरु में श्री भद्रकाली समिता वीरभद्र स्वामी मंदिर में 12.5 लाख रुपए का दान दिया।

मुंबई: तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हमेशा से ही अपनी सेवा भावना के लिए जाने जाते हैं। सुपरस्टार हमेशा से ही नेक कामों की तरफ अपना योगदान देते हैं। एक बार फिर से एक्टर ने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के चेयेरु में श्री भद्रकाली समिता वीरभद्र स्वामी मंदिर में 12.5 लाख रुपए का दान दिया।

Bollywood Tadka

 

 

Jr NTR के इस परोपकारी योगदान की खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते ही फैंस में खुशी उमड़ पड़ी है। एक्टर के एक फैन पेज ने दिल छू लेने वाली अपडेट शेयर की, जिससे उनके फैंस और चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। 

Bollywood Tadka


मंदिर में अपने हालिया दान के अलावा जूनियर एनटीआर ने कई सारे नेक काम किए हैं। इससे पहले, उन्होंने परोपकार करते हुए बाढ़ पीड़ितों की सहायता की थी। उनके लिए उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख का योगदान दिया था।

Bollywood Tadka

बता दें कि  जूनियर एनटीआर  जल्द ही 'देवारा: पार्ट 1' में नजर आने वाले है। एक्टर फिल्म की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पर बड़ा अपडेट आया है।इसका पहला गाना 'फियर सॉन्ग' रिलीज होने वाला है।  यह ट्रैक 19 मई को रिलीज होगा। संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के गाने ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस फिल्म के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'देवारा पार्ट 1' से जूनियर एनटीआर सिल्वर स्क्रीन पर फिर से वापसी कर रहे हैं। एक्टर 2022 में एसएस राजामौली की 'आरआरआर' के बाद से किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं दिए हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ पहली फिल्म है। एक्शन से भरपूर यह ड्रामा 10 अक्टूबर, 2024 को पूरे देश में रिलीज होगी। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Jr NTRdonates12.5 lakhAndhra PradeshSri Bhadrakali Sametha Veerabhadra Swamy TempleBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...