बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे और श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक शर्मा ने प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी से कोर्ट मैरिज कर ली है। आज कपल पावना लेक के पास सात फेरे लेंगे। कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रियांक और शजा ने शानदार पार्टी दी। जिसमें कई स्टार्स पहुंचे।
05 Feb, 2021 12:13 PMमुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे और श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक शर्मा ने प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी से कोर्ट मैरिज कर ली है। आज कपल पावना लेक के पास सात फेरे लेंगे। कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रियांक और शजा ने शानदार पार्टी दी। जिसमें कई स्टार्स पहुंचे। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में....
जूही चावला
एक्ट्रेस जूही चावला भी इस पार्टी में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट और पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। साथ में एक्ट्रेस ने पिंक कलर का दुपट्टा लिया हुआ था। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ था।
सनी देओल
पार्टी में एक्टर सनी देओल भी पहुंचे। इस दौरान एक्ट ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में हैंडसम दिखे।
पूनम ढिल्लों
एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों भी काफी सज-धज कर पार्टी में पहुंची। एक्ट्रेस डार्क ग्रीन कलर के फ्रॉकसूट में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस ने साथ में हील पहनी हुई थी। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ था।
शक्ति कपूर
एक्टर शक्ति कपूर भी ब्लैक आउटफिट पहन पार्टी में पहुंचे। एक्टर ने शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ था।
सूरज पंचोली
एक्टर सूरज पंचोली ने भी पार्टी में शिरक्त की। इस दौरान एक्टर फ्लोरल कुर्ते और ब्लैक जींस में नजर आए। साथ में एक्टर ने ब्लैक कलर के शूज पहने हुए थे। एक्टर इस लुक में काफी हैंडसम दिखे।
जैद खान
एक्टर जैद खान भी इस पार्टी में पहुंचे। एक्टर ब्लू और ब्लैक आउटफिट में नजर आए। फेस मास्क और शेड्स से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ था।
भाग्यश्री
एक्ट्रेस भाग्यश्री भी व्हाइट और रेड साड़ी पहन पार्टी में पहुंची। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आई। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और लो बन से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ था।