'बॉलीवुड क्वीन' कंगना रनौत अपनी कड़ी मेहनत के साथ-साथ भगवान पर भी खूब आस्था रखती हैं। वह अक्सर मंदिरों और घर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना करते देखा जाता है। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने मनाली वाले घर में शिवलिंग की स्थापना की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर मंदिर की एक झलक भी फैंस को दिखाई है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
03 Jan, 2024 11:18 AMमुंबई. 'बॉलीवुड क्वीन' कंगना रनौत अपनी कड़ी मेहनत के साथ-साथ भगवान पर भी खूब आस्था रखती हैं। वह अक्सर मंदिरों और घर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना करते देखा जाता है। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने मनाली वाले घर में शिवलिंग की स्थापना की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर मंदिर की एक झलक भी फैंस को दिखाई है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
कंगना रनौत ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने घर में एक बड़े से शिवलिंग की स्थापना की है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने घर के मंदिर में एक रंगीन विंटेज दरवाजा भी लगवाया है, जो बेहद खूबसूरत है। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “कनिष्क @lalji_handicrafts का आश्चर्यजनक विंटेज दरवाजा। मनाली में मेरे घर का मंदिर दिव्य दिखता है।
फैंस कंगना के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
वहीं काम की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'तेजस' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। वहीं, अब इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि कंगना ने इस फिल्म का निर्देशन भी खुद किया है।