main page

दुखद: घाटकोपर होर्डिंग हादसे में गई कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की जान, 56 घंटे बाद मिली डेड बाॅडी

Updated 17 May, 2024 12:39:13 PM

बाॅलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के घर से हाल ही में बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि 13 मई को हुए मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे में एक्टर के मामा-मामी की मौत हो गई है। जी हां,  दुर्घटना के करीब 56 घंटे बाद दोनों का शव बाहर निकाला गया. इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीत

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के घर से हाल ही में बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि 13 मई को हुए मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे में एक्टर के मामा-मामी की मौत हो गई है। जी हां,  दुर्घटना के करीब 56 घंटे बाद दोनों का शव बाहर निकाला गया।

Bollywood Tadka

 

इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया जबलपुर के सिविल लाइन स्थित मरियम चौक में रहते थे। परिजनों के मुताबिक मृत दंपति अपनी कार से मुंबई गए हुए थे। सोमवार को वह वापस जबलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मुंबई के एक पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने रुके थे। अचानक तूफान आ गया तभी दोनों इस हादसे की चपेट  में आ गए।

Bollywood Tadka

वीजा बनवाने आए थे मुंबई

जानकारी के मुताबिक मृतक मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया को रविवार के दिन बेटे यश के पास अमेरिका जाना था जिसका वीजा बनवाने मुंबई गए थे लेकिन जब यश की बात माता-पिता से नहीं हो पाई।तब उन्होंने परिजनों से पता चला कि उनके माता-पिता भी मुंबई होर्डिंग हादसे में फंस गए हैं।

अंगूठी और जेवर से हुई पहचान 

जानकारी के मुताबिक घटना स्थल पर पुलिस को बुधवार के दिन मलबे में 2 शव मिले थे। तीन दिन तक शव मलबे में दबे रहने के कारण शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। अंत में बेटे ने अंगूठी और जेवर से अपने माता-पिता की पहचान की जिसके बाद गुरुवार के दिन मृत दंपति का मुंबई में ही अंतिम संस्कार किया गया।

Content Writer: Smita Sharma

Kartik AaryanRelativesPassed AwayGhatkopar HoardingCollapseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...