देशभर में इस समय दीवाली की धूम मची है। ऐसे में फिल्म जगत में भी दीवाली पार्टी का सिलसिला जारी है। मनीष मल्होत्रा, रमेश तौरानी और सारा अली खान के बाद अब बीती रात निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने दीवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स शामिल हुए। अमृतपाल सिंह की दीवाली पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी शामिल हुए।
11 Nov, 2023 12:46 PMमुंबई: देशभर में इस समय दीवाली की धूम मची है। ऐसे में फिल्म जगत में भी दीवाली पार्टी का सिलसिला जारी है। मनीष मल्होत्रा, रमेश तौरानी और सारा अली खान के बाद अब बीती रात निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने दीवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स शामिल हुए। अमृतपाल सिंह की दीवाली पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी शामिल हुए।
लुक की बात करें तो कियारा रेड सेक्विन साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं। इस साड़ी के साथ सेक्सी ब्लाउज पेयर किया था। मिनिमल मेकअप, डायमेंड नेकलेस कियारा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
वहीं सिद्धार्थ व्हाइट कलर की कढ़ाई वाले कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। दोनों कपल को साथ में देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो सिद्धार्थ जल्द ही धर्मा प्रोडक्शंस की एक्शन फिल्म योद्धा में दिखाई देंगे। फिल्म पहले 8 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 15 मार्च, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
फिल्म में दिशा पटानी और राशि खन्ना भी हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ रोहित शेट्टी की भारतीय पुलिस बल के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी करेंगे, जो 19 जनवरी, 2024 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। इसमें शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह, मुकेश ऋषि और ललित परिमू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कियारा आडवाणी राम चरण के साथ शंकर की राजनीतिक थ्रिलर, गेम चेंजर में दिखाई देंगी।