दिवंगत एक्टर इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम को रिलीज हुए 1 साल हो गए हैं। इरफान खान, करीना कपूर खान और राधिका मदान स्टारर ये फिल्म साल 2020 में 12 मार्च को रिलीज हुई थी। अंग्रेजी मीडियम इरफान खान की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद कर किया गया। वहीं अब फिल्म के 1 साल पूरे होने पर इरफान खान के को-स्टार और काॅमेडियन कीकू शारदा ने कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिवंगत एक्टर का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है।
14 Mar, 2021 03:41 PMमुंबई: दिवंगत एक्टर इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम को रिलीज हुए 1 साल हो गए हैं। इरफान खान, करीना कपूर खान और राधिका मदान स्टारर ये फिल्म साल 2020 में 12 मार्च को रिलीज हुई थी। अंग्रेजी मीडियम इरफान खान की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद कर किया गया।
वहीं अब फिल्म के 1 साल पूरे होने पर इरफान खान के को-स्टार और काॅमेडियन कीकू शारदा ने कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिवंगत एक्टर का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है।
एक तस्वीर में इरफान और कीकू शारदा अपनी फिल्म की कास्ट के साथ एक रेस्टोंरेंट के बाहर बैठ दिख रहे हैं। इस दौरान इरफान शर्ट और पैंट में दिख रहे हैं।
वहीं कुछ तस्वीरों में इरफान घर की छत पर बैठे दिख रहे हैं। वह दीपक दोबरियाल और कीकू शारदा संग नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो दिवंगत एक्टर कुर्ते पजामे में दिख रहे हैं।
इरफान कीकू शारदा के कंधे पर सिर रख मुस्कुरा रहे हैं तो कभी उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर कीकू शारदा ने लिखा- '#Angrezimedium को 1 साल।फिल्म की खूबसूरत यादें और यहां तक इरफान खान संग कुछ खास पल। इसके साथ कीकू शारदा ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है।'
कीकू शारदा की इरफान संग ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि इरफान खान बीते साल 29 अप्रैल को में छोड़कर चले गए थे। इरफान कैंसर जैसी गंघीर बीमारी से जंग हार गए। आज चाहे इरफान दुनिया में हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा फैंस के साथ रहती हैं।