कांग्रेस नेता शशि थरूर ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान एक खूबसूरत लड़की के साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर शशि थरूर और इस खूबसूरत लड़की की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं। तस्वीरें वायरल होने पर कमाल राशिद खान (केआरके) ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके शशि थरूर को कोसा और उन्हें ठर्की बुढ्ढा कह डाला था।
12 Jul, 2019 05:19 PMमुंबई: कांग्रेस नेता शशि थरूर ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान एक खूबसूरत लड़की के साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर शशि थरूर और इस खूबसूरत लड़की की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं।
तस्वीरें वायरल होने पर कमाल राशिद खान (केआरके) ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके शशि थरूर को कोसा और उन्हें ठर्की बुढ्ढा कह डाला था। हालांकि, लोगों के जहन में ये सवाल लगातार घूम रहा है कि ये लड़की आखिर है कौन? आज हम आपको स पैकेज में उस लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं।
शशि थरूर के साथ नजर आई ये खूबसूरत लड़की जानी मानी एक्ट्रेस डियाना उप्पल हैं।
डियाना ने 'ये है इंडिया', 'हार्ड कौर', 'बॉर्न टू बी किंग', 'रिवॉल्वर रानी' और 'द गैंग्स ऑफ मुंबई' जैसी फिल्मों में काम किया है।
इतना ही नहीं डियाना साल 2012 में मिस इंडिया यूके भी रह चुकी हैं। डियाना ब्यूटी कॉन्टेस्ट टाइटल होल्डर होने के साथ एक बिजनेस एंटरप्रेन्योर भी हैं।
वह अमेरिका के चर्चित रिएलिटी शो बिग ब्रदर के 13वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5 में भी नजर आईं थीं।