main page

इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे शत्रुघ्न सिन्हा, बेटे लव ने बताई सच्चाई, कहा-पिताजी को पिछले कुछ दिनों से..

Updated 01 July, 2024 04:24:08 PM

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी के बाद से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह रोटिन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं, एक्टर के फैंस उनके लिए काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ को लेकर खबर सामने आई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी के बाद से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह रोटिन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं, एक्टर के फैंस उनके लिए काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ को लेकर खबर सामने आई है।

 
रिपोर्ट के मुताबिक, 77 साल के शत्रुघ्न सिन्हा इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती है। इस खबर की पुष्टि करते हुए एक्टर के बेटे लव सिन्हा ने बताया कि पिताजी को पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार और कमजोरी थी इसलिए हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया।"

Bollywood Tadka


इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि शत्रुघ्न सिन्हा जुहू स्थित अपने बंगले के एक कमरे में सोफा से उठते वक्त गिर गए थे और उन्हें मामूली चोट लगने व दर्द का एहसास हुआ था। ऐसे में उन्हें अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाया गया।

 

बता दें, शत्रुघ्न सिन्हा ने 23 जून को अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी करवाई है। उन्होंने पत्नी पूनम सिन्हा संग अपने हाथों से खुद सोना का कन्यादान किया था। हालांकि, इसके बाद उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने उनके फैंस को परेशान कर दिया।

 


 

News Editor: Sandeep

Luv SinharevealsfatherShatrughan sinhaadmitthospitalBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...