main page

बीवी पत्रलेखा संग राजकुमार राव ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, महाकुंभ पर बनाएंगे फिल्म!

Updated 08 February, 2025 10:07:50 AM

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ 2025 में कई बाॅलीवुड स्टार्स पहुंचे। यहां तक कि कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ संगम में पवित्र डुबकी लगाई। अब इस लिस्ट में राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा का नाम भी जुड़ गया है। कपल के अलावा जाने माने निर्दे

मुंबई: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ 2025 में कई बाॅलीवुड स्टार्स पहुंचे। यहां तक कि कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ संगम में पवित्र डुबकी लगाई।

Bollywood Tadka

 

अब इस लिस्ट में राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा का नाम भी जुड़ गया है। कपल के अलावा जाने माने निर्देशक मधुर भंडारकर और एक्ट्रेस चित्रलेखा भी महाकुंभ पहुंचे हैं। 

Bollywood Tadka


परमार्थ आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद के शिविर में जाकर कपल ने उनसे आशीर्वाद लिया। राजकुमार राव निर्देशक मधुर भंडारकर और चित्रलेखा ने पूजा अर्चना कर दान पुण्य भी किया। 

Bollywood Tadka
राजकुमार राव ने महाकुंभ पर कहा- हम 12 साल पहले भी यहां आए थे। वो अनुभव जीवन बदल देने वाला था। इतने बड़े पैमाने पर यह आयोजन किया जाता है। सभी लोगों और प्रशासन के साथ मेरी शुभकामनाएं हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह महाकुंभ से कोई प्रेरणा लेंगे और कोई फिल्म बनाएंगे, तो एक्टर ने कहा, 'हां, बिल्कुल, अगर हमें कोई कहानी मिलती है, क्योंकि जैसा कि मैंने कहा कि यहां एक जादुई आभा है। यहां की हवा में आध्यात्मिकता है। इसलिए, अगर कुछ बनाया जाता है, तो क्यों नहीं।'

कुछ दिन पहले ही राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस का नाम 'काम्पा फिल्म' रखने की घोषणा की थी। उन्होंने एक नोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, 'आप जो प्यार करते हैं, उसे खूबसूरती से करें- रूमी। पेश है 'काम्पा फिल्म'। मां के आशीर्वाद के बिना जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं होता। काम्पा नाम हमारी मां के नामों का मिश्रण है। हमारी पहली फीचर फिल्म की घोषणा जल्द ही की जाएगी। #काम्पाफिल्म।' 
 

Content Writer: Smita Sharma

Rajkummar RaoPatralekhaaMahakumbh MelaTriveni SangamBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...