बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता28 अगस्त 2022 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले कपल ने 26 अगस्त की रात प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट की और बी-टाउन की जानी मानी हस्तियों को इन्वाइट किया। बॉलीवुड सितारों ने भी कुणाल की प्री-वेडिंग पार्टी ने खूब रंग जमाया। पार्टी मे
27 Aug, 2022 03:15 PMमुंबई. बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता28 अगस्त 2022 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले कपल ने 26 अगस्त की रात प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट की और बी-टाउन की जानी मानी हस्तियों को इन्वाइट किया। बॉलीवुड सितारों ने भी कुणाल की प्री-वेडिंग पार्टी ने खूब रंग जमाया। पार्टी में अन्य स्टार्स के साथ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची और दोनों एक साथ जबरदस्त डांस करते नजर आए। अब पार्टी से मलाइका-अर्जुन का डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ‘छैयां छैयां' गाने पर जबरदस्त स्टैप मिला रहे हैं। अर्जुन के साथ मलाइका की केमिस्ट्री पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस दौरान मलाइका व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अर्जुन भी ऑल-ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए जाता है, जिसकी तस्वीरों को लेकर दोनों जल्द ही खबरों में आ जाते हैं।