main page

25 दिन बाद लौटे घर लौटे 'तारक मेहता' के 'रोशन सिंह सोढ़ी', पूछताछ में बोले-'धार्मिक यात्रा पर था'

Updated 18 May, 2024 09:30:59 AM

आखिरकार 25 दिन से जिनकी तलाश थी वो गुरुचरण सिंह मिल गए हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी बीते कई दिनों से लापता थे। पिता ने  पुलिस में FIR तक करवा दी।गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी थी। बेटे के यूं घर से चले जाने से पिता परेशान थे मगर एक्टर अपनी ही दुनिया में थे। खैर अब  गुरुचरण सिंह ख


मुंबई: आखिरकार 25 दिन से जिनकी तलाश थी वो गुरुचरण सिंह मिल गए हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'रोशन सिंह सोढ़ी'  बीते कई दिनों से लापता थे। पिता ने  पुलिस में FIR तक करवा दी।गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी थी। बेटे के यूं घर से चले जाने से पिता परेशान थे मगर एक्टर अपनी ही दुनिया में थे। खैर अब  गुरुचरण सिंह खुद ही घर लौट आए हैं। 

 

Bollywood Tadka

उनके आने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। जिस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि वह धार्मिक यात्रा पर गए थे। वह दुनियादारी छोड़कर घर से चले गए थे। इन 25 दिनों में वह कभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में थे। उनके मुताबिक, वह कई शहरों के गुरुद्वारे में ठहरे थे। उन्हें जब इस बात का एहसास हुआ कि अब उनको घर लौट जाना चाहिए तो वह आ गए।

Bollywood Tadka
गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे लेकिन 26 अप्रैल को पता चला कि वह तो शहर पहुंचे ही नहीं। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर तो देखा गया था लेकिन उसके बाद वह कहां गए जिसके बाद पालम थाने में पिता ने गुमशुदगी की रपट लिखवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें आए दिन नए-नए सुराग मिल रहे थे लेकिन एक्टर का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

Bollywood Tadka

 

उन्होंने अपने खाते से इस दौरान ट्रांजैक्शन किए थे। एटीएम से पैसे निकालने की फुटेज सामने आई थी। बताया गया था कि उन्होंने 14 हजार रुपये निकाले हैं। पुलिस को इस छानबीन के दौरान कई सारी चीजें मालूम हुई थीं। उनके 10 से ज्यादा फाइनेंशियल अकाउंट मिले थे और कई सारे जीएमेल अकाउंट पाए गए थे। एक फुटेज मिला था, जिसमें वह ई-रिक्शा और फिर पैदल जाते दिखाई दिए थे।

खबर ये भी आई थी कि एक्टर की शादी भी होने वाली थी और वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। खैर अब एक्टर घर लौट आए हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

MissingTaarak Mehta Ka Ooltah ChashmahGurucharan SinghreturnshomeRoshan Singh SodhiBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...