main page

शोभिता धुलिपाला संग शादी को लेकर पहली बार बोले नागा चैतन्य- कोई धूमधाम नहीं होगी, जो लोग बहुत मायने रखते केवल वही..

Updated 30 August, 2024 01:35:25 PM

एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग सगाई के बाद खूब सुर्खियों में हैं। कपल ने न ही अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी और न ही इससे पहले अपने रिलेशनशिप को पब्लिक के सामने कभी स्वीकार किया था। वहीं, अब हाल ही में सगाई के बाद पहली बार नागा चैतन्य ने अपनी शादी को लेकर पहली बार बात की।

 बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग सगाई के बाद खूब सुर्खियों में हैं। कपल ने न ही अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी और न ही इससे पहले अपने रिलेशनशिप को पब्लिक के सामने कभी स्वीकार किया था। वहीं, अब हाल ही में सगाई के बाद पहली बार नागा चैतन्य ने अपनी शादी को लेकर पहली बार बात की।

हाल ही में जब नागा चैतन्यसे मीडिया ने शादी को लेकर सवाल किए, तो एक्टर ने कहा, 'शायद आप ऐसा सोच सकते हैं कि यह मेरी शादी के लिए उल्टी गिनती की तरह है।'

 

इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वो शोभिता संग ग्रैंड वेडिंग नहीं करना चाहते है। नागा ने कहा, 'ये शादी उन लोगों के बारे में है जो मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। इसमें कोई बड़ी धूमधाम वाली शादी नहीं होनी चाहिए, बल्कि लोग संस्कृतियों और परंपराओं को ध्यान में रखते हैं, इसलिए मैं इसे (शादी) इसी तरह चाहता हूं।'

 


बता दें, इससे पहले नागा चैतन्य का एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक हो चुका है। कपल ने नागा और सामंथाने साल 2017 में शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के चार साल बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया। दोनों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने तलाक की घोषणा की थी।

Content Writer: suman prajapati

Naga ChaitanyamarriageSobhita DhulipalaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...