main page

सिंगर बनने जा रही है नरिगस फाखरी

Updated 22 June, 2017 10:11:06 AM

बॉलीवुड की रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी जीवन में विभिन्न चीजों को आजमाना चाहती है।

मुंबई:  बॉलीवुड की रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी जीवन में विभिन्न चीजों को आजमाना चाहती है। नरगिस एकल गीत ‘हबितां विगाड़ दी’ के जरिए गायन क्षेत्र में पदार्पण करने जा रही है। नरगिस का कहना है कि जीवन नयी एवं विभिन्न चीजों को आजमाने की कोशिश के बारे में है।  

नरगिस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,  देखो मां..मैं गा रही हूं। जीवन नई और अलग-अलग चीजों को करने के बारे में है। हमें सिर्फ एक ही बार जीवन मिलता है, इसलिए खुलकर जिएं।  

नरगिस ने गाना गाने का मौका देने के लिए पंजाबी गायक परिचय का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने लिखा, अपने साथ इस गाने में काम करने का मौका देने के लिए आपका धन्यवाद परिचय। गायन में आगाज‘हबितां विगाड़ दी‘।

:

Nargis FakhrisingerBollywood

loading...