कोरोना वायरस पिछले साल से लोगों की जान का दुश्मन बना बैठा है। अब तक ये कई मशहूर शख्सियतों को हमसे दूर कर चुका है। अब हाल बिग बॉस 14 फेम निक्की तम्बोली के भाई जतिन तम्बोली का कोरोना के चलते निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। इस बुरी खबर को सुनकर उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। बता दें, हाल ही में निक्की ने भी अपने भाई की अच्छी सेहत के लिए घर में पूजा रखवाई थी, लेकिन लाख दुआओं के बावजूद भी एक्ट्रेस के भाई नहीं बच पाए। घर के चिराग के निधन से निक्की के
04 May, 2021 02:02 PMबॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस पिछले साल से लोगों की जान का दुश्मन बना बैठा है। अब तक ये कई मशहूर शख्सियतों को हमसे दूर कर चुका है। अब हाल बिग बॉस 14 फेम निक्की तम्बोली के भाई जतिन तम्बोली का कोरोना के चलते निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। इस बुरी खबर को सुनकर उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा है।
बता दें, हाल ही में निक्की ने भी अपने भाई की अच्छी सेहत के लिए घर में पूजा रखवाई थी, लेकिन लाख दुआओं के बावजूद भी एक्ट्रेस के भाई नहीं बच पाए। घर के चिराग के निधन से निक्की के परिवार को बड़ा झटका लगा है।