एक्ट्रेस और बैली डांसर नोरा फतेही इंडस्ट्री में अपने स्टाइल के लिए खूब जानी जाती हैं। पार्टी लुक हो या कैजुअल वह अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में नोरा ने फैंस के साथ अपना दिवाली लुक शेयर किया। इस लुक में नोरा गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर ज्वैलरी कैरी की है।
13 Nov, 2020 10:43 AMमुंबई: एक्ट्रेस और बैली डांसर नोरा फतेही इंडस्ट्री में अपने स्टाइल के लिए खूब जानी जाती हैं। पार्टी लुक हो या कैजुअल वह अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में नोरा ने फैंस के साथ अपना दिवाली लुक शेयर किया। इस लुक में नोरा गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर ज्वैलरी कैरी की है।
![Bollywood Tadka](https://static.punjabkesari.in/multimedia/10_38_054781960nora-fatehi-1.jpg)
बालों में गजरा, गले का हार एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहा है। इन तस्वीरों में नोरा हाथों में दीया थामें नजर आ रही हैं। कभी पलकें झुकाए तो कभी आंखें उठाकर नोरा स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं।
![Bollywood Tadka](https://static.punjabkesari.in/multimedia/10_38_210999774nora-fatehi-2.jpg)
उनकी इन तस्वीरों को देख फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नोराअपने स्टाइल को लेकर यूं चर्चा में आ गई हों।
![Bollywood Tadka](https://static.punjabkesari.in/multimedia/10_40_199084586nora-fatehi.jpg)
काम की बात करें तो नोरा जल्द ही फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में भी नजर आ सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा फतेही अपने डांस से धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी।