दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला रामायण और महाभारत सबसे फेवरेट टीवी सीरियल हुआ करता था। ये ऐसे सीरियल थे जिनको बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी ने पसंद किया। इनके मुकाबले आज के के दिनों टीवी पर प्रसारित आज तक कोई भी दूसरा सीरियल इतना लोकप्रिय नहीं हुआ। वैसे आपको रामायण के कैरेक्टर प्ले करने वाले सारे किरद
21 Oct, 2017 11:11 AMमुंबई: दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला रामायण (Ramayan)और महाभारत सबसे फेवरेट टीवी सीरियल हुआ करता था। ये ऐसे सीरियल थे जिनको बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी ने पसंद किया। इनके मुकाबले आज के के दिनों टीवी पर प्रसारित आज तक कोई भी दूसरा सीरियल इतना लोकप्रिय नहीं हुआ।
वैसे आपको रामायण के कैरेक्टर प्ले करने वाले सारे किरदार याद होंगे इनमें से ही एक एेसा किरदार था रामायण के लक्ष्मण जिनके किरदार को सभी दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन अपने किरदार से सबका दिल जीतने वाले वो लक्ष्मण यानि सुनील लहरी के लुक में इतना बदलाव आया है कि उनके पहचान पाना काफी मुश्किल लग रहा है।
आज हम रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri)आजकल क्या कर रहे हैं और वो अब कैसे दिखते हैं ये आपको बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी के पिताजी एक डॉक्टर और मैडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थे।
रामायण के लक्ष्मण दिखते हैं ऐसे
आपको बता दें कि पिता की मृत्यु के बाद सुनिल ने उनके मृत शरीर को भोपल के मेडिकल कॉलेज में वहां पढ़ रहे छात्रों को परिक्षण के लिए दान कर दिया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि सुनील लहरी ने अपनी एक्टिंग कैरियर की शुरूआत 1991 में फिल्म बहारों की मंजिल से की थी। इस फिल्म में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को काफी प्रभावित किया था। इसके पहले उन्होंने 1990 में टीवी सीरीज परमवीर चक्र में भी काम किया।
रामायण में अपना जोरदार अभिनय दिखाने से पहले सुनिल ने विक्रम और बेताल में भी काम कर चुके हैं। इसी में रामानंद सागर ने इनकी बेहतरीन एक्टिंग को देखने के बाद ही लक्ष्मण के किरदार के लिए चुना था।
आपको शायद रामायण में सुनिल का दमदार रोल आज भी याद होगा। लक्ष्मण के किरदार से उन्होंने लोगों के दिलों पर आज भी अपनी जगह बनाई हुई है। चौकाने वाली बात ये हैं कि आज भी लोग उन्हें सुनिल के नाम से नहीं बल्कि लक्ष्मण के नाम से ही जानते हैं औऱ पहचानते हैं।