main page

पहली पत्नी से तलाक के बाद पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान ने रचाई दूसरी शादी, नई नवेली दुल्हन के साथ शेयर की तस्वीर

Updated 03 June, 2024 07:36:44 PM

पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान इस वक्त अपनी निजी लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्टर ने हाल ही में दूसरी शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी नई नवेली दुल्हन संग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान इस वक्त अपनी निजी लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्टर ने हाल ही में दूसरी शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी नई नवेली दुल्हन संग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। 

Bollywood Tadka
 
Feroze Khan Second Marrie: पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान ने दूसरी शादी कर ली है। एक्टर ने खुद अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ अपनी शादी की फोटो शेयर की है और अपनी जिंदगी में अपनी बीवी का वेलकम किया है।

 

फिरोज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'मेरी जिंदगी में तुम्हारा स्वागत है गॉर्जियस।' अपने पोस्ट में एक्टर ने अपनी बीवी का नाम नहीं बताया है। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो फिरोज की दूसरी पत्नी का नाम दुआ है।

Bollywood Tadka


तस्वीर में देखा जा सकता है कि फिरोज खान ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में दूल्हा बने हैं, जबकि उनकी दुल्हन रेड कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

Bollywood Tadka


बता दें कि फिरोज खान ने साल 2022 में पहली शादी सैयद अलीजे फातिमा रजा से रचाई थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। उनकी पहली बीवी ने उनपर मारपीट करने और उन्हें टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे जिसके बाद फिरोज के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया था। वहीं, अब एक्टर अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं।

 

Content Writer: suman prajapati

Pakistani actorFeroze Khanmarriedsecond timesharephotoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...